एक्सप्लोरर

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाली राष्ट्रीय जम्बूरी में की शिरकत, स्काउट्स का हौसला बढ़ाया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में हिमाचल के स्काउटस से मुलाकात करने उनके टेंट में पहुंचे. दौरे के दौरान उन्होंने जयपुर में इंडोर स्टेडियम और खेल महाकुंभ का भी उद्घाटन किया.

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हैं. यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पाली (Pali) में आयोजित भारत स्काउट गाइड (Bharat Scout Guide) की 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (National Scout Guide Jamboree) में बतौर अतिथि शिरकत कर स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया. 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जम्बूरी का अवलोकन कर स्काउट गाइड से मुलाकात की. इस दौरे के दौरान उन्होंने चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में बीजेपी (BJP) के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की, इस दौरान उदयपुर (Udaipur) में इंडोर स्टेडियम और खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया.

युवा देश के वर्तमान, भविष्य और राष्ट्र निर्माण में बनें भागीदार- केंद्रीय मंत्री ठाकुर
केंद्रीय मंत्री ने स्काउट्स के बीच जाकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि जम्बूरी में मूल्य, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त होता है. यहीं से आदर्श नागरिक के रूप में जीवन का विकास होता है. उन्होंने कहा कि खेलों में खेल भावना होनी चाहिए. हम सबको मिलकर अपने भारत को गढ़ने और आगे बढ़ाने में काम करना है. नवयुग का नवसृजन युवाओं तुम्हारे हाथ में है, आगे बढ़ो शुरुआत करो ये जहां तुम्हारे साथ में है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को संदेश देते हुए कहि कि इस देश के वर्तमान, भविष्य और राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

हिमाचल के स्काउट्स से टेंट में की मुलाकात
ठाकुर ने जम्बूरी में घूमकर अवलोकन किया. विशेष रूप से हिमाचल से आए स्काउट्स से मिलने उनके टेंट में पहुंचे. उनसे बातचीत कर कुशलक्षेम पूछा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हजारों किलोमीटर दूर रेगिस्तान में अपने राज्य के लोगों से मिलने का अनुभव सुखद है. मुझे उम्मीद है इन सात दिनों में सभी को दूसरे राज्य के साथियों से मिलकर बहुत कुछ सीखने को मिला होगा.

वीर और वीरांगनाओं की भूमि है मेवाड़
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उदयपुर के भूपाल नोबेल संस्थान में इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया. खेल महाकुंभ सप्ताह और ठाकुर गुमान सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि मेवाड़ का क्षेत्र वीर और वीरांगनाओं के लिए जाना जाता है वह खेलकूद के क्षेत्र में भी पीछे नहीं है. इस संस्था की नींव आज से 101 साल पहले रखी गई थी. 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस संस्था की शुरुआत केवल 4 विद्यार्थियों और 2 शिक्षकों के साथ हुई थी. आज यह संस्था बीते 100 साल से शिक्षा द्वारा समाज और राष्ट्र के उत्थान हेतु समर्पित है. उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि जी20 की अध्यक्षता इस साल भारत कर रहा है. यह एक ऐसा मंच है जो युवाओं को प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता देता है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Crime News: उदयपुर में पत्नी ने कुल्हाड़ी से की पति के किए दो टुकड़े, बेटों की मदद से इस तरह ठिकाने लगाया शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget