एक्सप्लोरर

Ramdevra Fair: राजस्थान में मशहूर रामदेवरा मेले की शुरुआत, DM टीना डाबी ने की समाधि की पूजा

जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बाबा की समाधि की विधि विधान से पूजा-अर्चना की और रामदेवरा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामना दी. बाबा रामदेव की समाधि पर नई चादर, इत्र और प्रसाद चढ़ाए गए.

Ramdevra Fair in Rajasthan: पश्चिमी राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव की अवतरण तिथि भादवा-शुक्ला द्वितीया के उपलक्ष्य में आज अलसुबह रामदेवरा में मंगला आरती कर 638वें रामदेवरा मेले (Ramdevra Fair) का विधिवत शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर बाबा की समाधि के मस्तक पर स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन किया गया. जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी (Jaisalmer District Collector Tina Dabi) ने सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हुए बाबा की समाधि की विधि विधान से पूजा-अर्चना की और आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामना दी. 

बाबा रामदेव जी की समाधि का पंचामृत से अभिषेक

मंगला आरती के अवसर पर पुजारी पंडित कमल किशोर छंगाणी ने अतिथियों से वैदिक मंत्रोच्चार कराया और बाबा रामदेव जी की समाधि को दूध, दही, शहद, इत्र एवं पंचामृत से अभिषेक करवाया. बाबा को मेवा मिष्ठान एवं मिश्री का भोग लगाया गया. बाबा की समाधि पर नई चादर, इत्र और प्रसाद चढ़ाए गए और बाबा की भोग आरती की गई. अखण्ड जोत दर्शन कर अतिथियों को बाबा का प्रसाद दिया गया और पवित्र झारी का जल आचमन करवाया गया. मंगला आरती पर मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार खुलते ही भक्तजन बाबा के जयकारे लगाते हुए बड़े उत्साह से प्रवेश किया. अनेक श्रृद्धालुओं ने ईष्टदेव के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया. श्रद्धालु बाबा की अवतरण तिथि भादवासुदी बीज के अवसर पर ईष्ट देव का दर्शन करने को रात्रि में ही पहुंच गए थे.

Rajasthan News: राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की शुरुआत, जोधपुर में CM गहलोत ने खेली कबड्डी

कलेक्टर टीना डाबी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत, नगर विकास न्यास जैसलमर की सचिव एवं मेला समन्वयक सुनीता चौधरी, उपखंड अधिकारी पोकरण राजेश विश्नोई, बाबा वंशज गादीपति भोमसिंह तंवर, सांकडा पंचायत समिति के प्रधान भगवत सिंह, नगरपालिका पोकरण के अध्यक्ष मनीष पुरोहित, रामेदवरा सरपंच समुन्दरसिंह तंवर ने बाबा रामदेव की समाधि की पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली की मंगल कामना की. जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत ने कतार में खड़े मेलार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मेले से जुड़े अधिकारियों को बाबा के भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. 

Rajasthan News: वकीलों के खराब व्यवहार पर बार काउंसिल का सख्त एक्शन, तीन को वकालत करने पर लगाई रोक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget