एक्सप्लोरर

Rajasthan News: स्वतंत्रता दिवस पर फूड योजना की वृद्ध महिला ने की शुरुआत, राशन में मिलेंगी ये चीजें

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर के ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर 15 अगस्त को अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण शुरू किया गया है. यहां जानें पूरी डिटेल.

Rajasthan Annapurna Food Packet Scheme: राजस्थान में मंगलवार (15 अगस्त) को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना का शुभारम्भ किया. इस योजना की लाभार्थी वृध्द महिला ने उचित मूल्य की दुकान पर ध्वजारोहण करके, निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना की शुरुआत की. लाभार्थी महंगाई राहत शिविर में पंजीयन कराने के बाद उचित मूल्य की दूकान पर जाकर अन्नपूर्णा फूड पैकेट ले सकते हैं. 

भरतपुर के ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मंगलवार (15 अगस्त) को अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण शुरू किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉल के जरिये लाभार्थी से संवाद किया. जिला कलेक्टर द्वारा निगरानी समिति का गठन भी किया गया है. जिला स्तरीय निगरानी समिति में जिले के प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रसद अधिकारी, सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार और कोषाधिकारी भरतपुर को शामिल किया गया है. 

अन्नपूर्णा फूड पैकेट क्या मिलता है?

इसके अलावा उपखण्ड स्तरीय निगरानी समिति में सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी और पंचायत स्तरीय निगरानी समिति में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी को शामिल किया गया है. उचित मूल्य की दुकान पर निशुल्क फूड वितरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए, योजना से संबंधित सभी दुकानदारों को फूड पैकेट उपलब्ध करवाए गए है. अन्नपूर्णा फूड पैकेट में लाभार्थी को 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 1 लीटर खाद्य तेल, 1 किलो नमक, 100 ग्राम मिर्ची पउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर और 50 ग्राम हल्दी पाउडर निशुल्क दिया जाता है. 

पंजीयन करवाने वालों का ये है आंकड़ा

जिले में खाद्य सुरक्षा योजना से लगभग 3 लाख 50 हजार परिवार जुड़े हुए है. जिनमें से सरकार के महंगाई राहत शिविर में अन्नापूर्णा फूड पैकेट के लिए 3 लाख 40 हजार 668 परिवारों ने पंजीयन करवाया है. अन्नपूर्णा फूड पैकेट में मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है.

बुजुर्ग महिला मिठ्ठ देवी ने किया योजना का शुभारंभ

जानकारी के अनुसार उचित मूल्य की दुकान से जुडी अन्नपूर्णा फूड पैकेट की लाभार्थी वृध्द महिला मिठ्ठन देवी ने योजना का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया. शुभारंभ करने वाली महिला का महंगाई राहत शिविर में पंजीयन कराया गया था. इस योजना के तहत तीन लाख 40 हजार परिवारों ने पंजीयन करवाया.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर CM गहलोत ने की कई बड़ी घोषणाएं, रामगढ़ बांध सहित इन चीजों पर रहा फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget