एक्सप्लोरर

Rajasthan: मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में आंगनबाड़ी की एक लाख महिलाएं, बनाया ये प्लान

Rajasthan News: मांगों का हल नहीं निकलने पर आगामी वर्ष के बजट से पहले दिसंबर माह में एक लाख से अधिक संख्या में आंगनबाड़ी महिला कार्मिक जयपुर में रैली निकालकर सरकार पर दबाव बनायेंगी.

Rajasthan News: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot government) की वादा खिलाफी के विरोध में आंगनबाड़ी कर्मी महिलाएं अब सड़कों पर उतरकर चुनावी वादा याद दिलाएंगी. उनका कहना है कि मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी.

दरअसल, कांग्रेस सरकार (Congress government) ने जन घोषणा पत्र (विधानसभा चुनाव 2018) में आंगनबाड़ी महिला मानदेय कार्मिक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन, आशा सहयोगिनी सहित सभी संविदा कर्मियों से मानदेय एवं संविदा कार्मिकों को नियमित करने का वादा किया था. उनका कहना है कि यह वादा 4 साल बाद भी पूरी तरह से खोखला और जुमला साबित हो रहा है. सरकार को आंगनबाड़ी कार्मियों के सहनशक्ति की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए और उन्हें तत्काल नियमित कर्मचारी बनाना चाहिए.

क्या हैं इनकी मांगें
आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों की आमसभा को संबोधित करती हुईं अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की संस्थापक संरक्षक छोटीलाल बुनकर ने बताया कि मानदेय के नाम पर सरकार द्वारा इन महिला कार्मिकों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है. सरकार को कम से कम इन कार्मिकों को 18,000 रूपये मासिक मानदेय एवं सभी के लिए नियमितीकरण का सुलभ रास्ता निकालना चाहिए. मांगों का सम्मानजनक हल नहीं निकलने पर प्रस्तावित आगामी वर्ष के बजट से पहले दिसम्बर माह में एक लाख से अधिक की संख्या में आंगनबाड़ी महिला कार्मिक जयपुर में रैली निकालकर अपनी मांगो के समर्थन में सरकार पर नैतिक दबाव बनायेंगी. अन्य प्रमुख मांगों में सेवा नियमों में संशोधन कर नियमित पदों पर पदोन्नति कर पदस्थापन करना प्रमुख हैं.

जयपुर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, जोधपुर जिलाध्यक्ष सोनल चितारा और मिथलेश ओझा, रीना पंडित, अंजली बोहरा, सबीना, अनिता देवडा, नीतू गुर्जर, प्रेम शेखावत ने सभा को संबोधित कर 1 लाख की संख्या में जयपुर में की जाने वाली रैली को सफल बनाने का प्रण लिया.

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ाे यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आया ये बदलाव, देखकर राहुल गांधी भी हैरान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget