एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: वागड़ में हार के बाद BJP में घमासान, पार्टी प्रत्याशी ने लगाया पदाधिकारियों पर कांग्रेस का साथ देने का आरोप

Banswara News: बांसवाड़ा में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की पार्टी कार्यालय में बैठक हुई. इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी रहे धनसिंह रावत ने पदाधिकारियों पर कांग्रेस का साध देने का आरोप लगाया है.

Rajasthan News: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल की है और आज भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है. इस बीच बीजेपी पूरे प्रदेश में खुशियां मना रही है, लेकिन वागड़ में बीजेपी में घमसान मचा हुआ है. वागड़ में हारने के बाद बीजेपी के पदाधिकारी अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी पर कांग्रेस के साथ मिलकर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को हराने का आरोप लगा रहे हैं.
 
राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में जिस आदिवासी क्षेत्र को साधने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान तक ने सभाएं की उस वागड़ के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले की 9 सीटों पर बीजेपी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली. यहां तक की बांसवाड़ा जिले में पांच सीटों में से चार कांग्रेस और सिर्फ एक पर बीजेपी जीत हासिल कर पाई है. इसी हार को लेकर दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने समीक्षा बैठक की. इसी बैठक का एक वीडियो अब सोशल मीडिय वायरल हो रहा है.
 
धनसिंह रावत ने लगाया ये आरोप
दरअसल दो दिन पहले बांसवाड़ा बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की पार्टी कार्यालय में बैठक हुई. इस बैठक में बांसवाड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रहे धनसिंह रावत ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने मंच से भाषण देते हुए अपनी ही पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता धनसिंह को हराने के लिए कांग्रेस के साथ मिल गए, उनसे पैसे लिए और बीजेपी के खिलाफ वोट करने के लिए कहा. धनसिंह रावत ने यहां तक कहा कि गद्दारों को गद्दारी की सजा मिलनी चाहिए.
 
जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?
बांसवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने बताया कि समीक्षा बैठक थी, जिस दौरान धनसिंह रावत ने कहा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने काम नहीं किया, जिससे बीजेपी की हार हुई. उन्होंने पार्टी नेताओं पर कोई आरोप नहीं लगाया. चुनाव के बाद पार्टी की समीक्षा बैठक आम बात है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget