एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के इन चार जिलों खुलेंगे 50-50 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर, जानें डिटेल

जोधपुर के लोहावट, दौसा के लालसोट, राजसमंद के भीम और सीकर के खण्डेला में 50-50 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर सेन्टर खोले जाने की तैयारी है. कुल 88 चिकित्सकीय स्टॉफ के सृजन की स्वीकृति भी जारी हो गई है.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने जा रही है. जोधपुर के लोहावट, दौसा के लालसोट, राजसमंद के भीम और सीकर के खण्डेला में 50-50 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर सेन्टर खोले जाने की तैयारी है. प्रत्येक मातृ शिशु स्वास्थ्य यूनिट के लिए 22 पद यानी कुल 88 चिकित्सकीय स्टॉफ के सृजन की स्वीकृति भी जारी हो गई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निरोगी राजस्थान का सपना देखा है और सपने को पूरा करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दृढ़ है.

मुख्यमंत्री फ्री निरोगी राजस्थान योजना शुरू की गई

प्रदेशवासियों को घर के पास मुफ्त इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री फ्री निरोगी राजस्थान योजना शुरू की गयी है. योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को सभी आईपीडी और ओपीडी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध करवायी जा रही हैं. उन्होंने बताया कि योजना का सफल क्रियान्वयन के लिए सब सेन्टर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में तत्काल स्वीकृतियां जारी कर कार्य पूरे करवाये जा रहे हैं.

Rajasthan News: सीएम गहलोत का विवादित बयान- पेपर लीक और रेप जैसी घटनाओं की वजह बेरोजगारी

प्रत्येक मातृ शिशु स्वास्थ्य यूनिट के लिए 22 पद मंजूर

चिकित्सा विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि बजट घोषणा की क्रियान्विति में लोहावट, लालसोट, भीम एवं खण्डेला में 50-50 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर सेन्टर (एमसीएच विंग) खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मातृ शिशु स्वास्थ्य यूनिट के लिए 22 चिकित्सकीय स्टॉफ कुल 88 पदों के सृजन की स्वीकृति भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हो गई है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर चिकित्साधिकारी के 8, नर्स प्रथम श्रेणी के 2, नर्स द्वितीय श्रेणी के 10, फार्मासिस्ट के 1 और वरिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-प्रथम के 1 पदों की स्वीकृति भी एमसीएच विंग के साथ मंजूर की गयी है.

Rajasthan News: लंबे अर्से बाद रेगिस्तानी क्षेत्र में दिखे 42 गोडावण, राजस्थान का है राज्य पक्षी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget