एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में इस साल 27 छात्रों ने की खुदकुशी, NCRB रिपोर्ट में राजस्थान से भी ज्यादा दूसरे राज्यों में स्टूडेंट सुसाइड केस

Kota News: NCRB रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 2021 में विद्यार्थियों के आत्महत्या के 13 हजार से भी अधिक मामले दर्ज हुए. इनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1834, मध्य प्रदेश में 1308 मामले दर्ज हुए.

Rajasthan News: राजस्थान का कोटा देश को युवाओं के टैलेंट के रूप में नई ऊर्जा दे रहा है. देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने में कोटा से सफलता प्राप्त कर गए बच्चें आज नाम रोशन कर रहे हैं. कोटा का नाम पूरी दुनिया में शिक्षा नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन कुछ बच्चों के सुसाइड मामले ने मन को झकझोर दिया. हालांकि, इन सुसाइड के पीछे पढ़ाई का तनाव ही नहीं हैं और भी कई कारण हैं, लेकिन फिर भी किसी बच्चे की जान जाना बेहद चिंताजनक है. इसके लिए राजस्थान की पिछली सरकार ने प्रयास भी शुरू किए थे. वहीं 2023 में कोचिंग स्टूडेंटों की सुसाइड से कोटा देशभर में चर्चा में रहा.

कई बार जिला कलेक्टर स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं, लगातार एक के बाद एक नई गाइड लाइन बनती गई, लेकिन सुसाइड कम नहीं हुए. इन बैठकों में आत्महत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और उन्हें रोकने के प्रभावी कदम उठाए जाने के लिए प्रयास तेज किए गए. साथ ही पूर्व सीएम गहलोत ने कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ संवाद कार्यक्रम में स्टूडेंट्स से बातचीत भी की थी.

दूसरे  प्रदेशों की अपेक्षा राजस्थान में सुसाइड केस कम
देश के कई हिस्सों में स्टूडेंट ने जो सुसाइड किए वह राजस्थान से अधिक थे, लेकिन फिर भी कोटा को टारगेट किया गया. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार देशभर में साल 2021 में स्टूडेंट्स के 13 हजार से भी अधिक आत्महत्याओं के मामले दर्ज हुए. इनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1834, मध्य प्रदेश में 1308, तमिलनाडु में 1246, कर्नाटक में 855 और उड़ीसा में 834 मामले दर्ज हुए. जबकि, राजस्थान में यह आंकड़ा 633 है जो दूसरे राज्यों की तुलना में कम है. फिर भी कोचिंग संस्थान, अभिभावक, हॉस्टल-पीजी और प्रशासन के प्रभावी समन्वय और सामुहिक प्रयासों से इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए. साथ ही 2024 में नई सरकार से यही अपेक्षा रहेगी की वह किसी प्रभावी नीति पर काम करें.

ई-कम्पलेंट पोर्टल की शुरूआत भी की गई
कोटा में पहले से ही सुसाइड को रोकने के अधिकांश उपाए किए जा रहे हैं. प्रशासन के साथ पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाएं अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं. कोटा में 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा और ई-कम्पलेंट पोर्टल की शुरूआत भी की गई है. संवाद के दौरान अत्यधिक प्रतिस्पर्धा और टेस्ट रिजल्ट से हुए तनाव का समाधान करने, कोचिंग संस्थानों के शुल्क में पारदर्शिता और किस्तों का विकल्प उपलब्ध कराने, कैरियर काउंसलिंग और मनो चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध करवाने, स्टडी ऑवर्स का उचित प्रबन्धन करने, अभिभावकों और छात्रों के ऑरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने के साथ साप्ताहिक और प्रमुख त्यौहारों पर अवकाश संबंधी सुझाव आए हैं, जिनपर काम शुरू किया गया है. 
 
हॉस्टल और पीजी में रह रहे दो से ढाई लाख बच्चें
चम्बल हॉस्टल ऐसासिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा बताते हैं कि कोटा में चार हजार हॉस्टल और पीजी में करीब दो लाख बच्चें रह रहे हैं. सुसाइड रोकने के लिए पंखों के लिए स्प्रिंग डिवाइस लगाने के आदेश 2016 में ही मिल गए थे, उसके बाद हॉस्टल में पंखों के लिए स्प्रिंग डिवाइस लगवा दिए गए हैं. यह डिवाइस नहीं लगवाने पर हॉस्टल को सीज भी किया जा सकता है. कोटा में इस साल अब तक 27 बच्चों ने सुसाइड किया, जिसके चलते अब हॉस्टल एसोसिएशन भी मोटिवेशन सेमीनार आयोजित करने के साथ ही सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में स्टूडेंट की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Oath Ceremony: जन्मदिन पर ताजपोशी, अल्बर्ट हॉल के सामने होगा राजस्थान के नए CM का शपथग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget