एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता, सड़क जाम कर जलाए गए टायर

Rahul Gandhi Disqualified: कोटा में एक साथ कई जगह प्रदर्शन किए गए. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए सदस्यता खत्म की है. ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Rahul Gandhi Disqualified News: कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है. ये मामला जैसे ही सुर्खियों में आया कांग्रेस कार्यकर्ताओं बोखला गए और आनन-फानन में सड़कों पर उतर आए. कोटा में एक साथ कई जगह प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया गया. एक जगह तो थाने के सामने ही रास्ता जाम कर पेट्रोल डालकर टायर जला दिए जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रही.

केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश
संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कोटा संभाग में हर जगह विरोध देखने को मिल रहा है. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने एरोड्राम सर्किल से डीसीएम चौराहे की तरफ जाने वाले सड़क पर टायर जलाए ओर एक तरफ की सड़क पर जाम लगाया. सड़क पर बैठकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस तरह के तुगलकी फरमान को विधि विरुद्ध बताया.


Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता, सड़क जाम कर जलाए गए टायर

मानहानि के मामले में इस तरह की कार्रवाई कभी नहीं हुई
विजय सिंह राजू ने कहा कि सरकार तानाशाही रुख अना रही है. इतिहास में किसी भी नेता को मानहानि के मामले में इस तरीके से 2 साल की सजा नहीं हुई. कोर्ट ने 30 दिन अपील का समय दिया है, और सजा को सस्पेंड रखी जिस कारण उन्हें गिरफ्तार भी नहीं किया गया. लेकिन जबरदस्ती सरकार नियमों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है.

राहुल गांधी की संसद में आवाज दबाने के लिए किया गया है
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए संसद सदस्यता खत्म की है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. केंद्र सरकार के हिटलर व तानाशाही रवैये को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे. शीघ्र ही बडा आंदोलन कोटा की धरती पर किया जाएगा. ट्रेनें रोकेंगे, चक्का जाम करेंगे जो भी हो राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जीवन की आखिरी सांस तक लडाई लड़ेंगे. यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगा.

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस नेताओं में रोष, BJP के लिए कही ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget