एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज पहुंचेगी बांसवाड़ा, बागीदौरा में राहुल गांधी की यात्रा क्यों है अहम?

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव से पहले मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अहम माना जा रहा है. यह राजस्थान में तीन विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी.

Bharat Jodo Nyay Yatra In Rajasthan: नए साल में 14 जनवरी से कांग्रेस ने मणिपुर से राहुल गांधी की अगुवाई में 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरूआत की थी. ये देश के कई राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी. इसी क्रम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार (7 मार्च) को राजस्थान के बांसवाड़ पहुंचने वाली है. यह बांसवाड़ा जिले की 3 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी और करीब 97 किलोमीटर चलेगी. 

इसके बाद सभा का आयोजन होगा. भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला क्षेत्र में करीब 5 से 6 घंटे रहने के बाद गुजरात में प्रवेश कर जाएगी. यात्रा की तैयारी को लेकर कल शाम को ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी बांसवाड़ा पहुंचें और तैयारियों का जायजा लिया. 

बागीदौरा में यात्रा अहम क्यों?
यह यात्रा मध्य प्रदेश से बांसवाड़ा के दानपुर बॉर्डर से प्रवेश करेगी. वहां से ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए बांसवाड़ा शहर में पहुंचेगी. यात्रा शहर के अलग अलग रास्तों से होते हुए कॉलेज मैदान में पहुंचेगी और फिर यहां सभा का आयोजन किया जाएगा. यात्रा बांसवाड़ा जिले की 5 विधानसभाओं में से 3 से होकर गुजरेगी. जिनमें कुशलगढ़, बांसवाड़ा और बागीदौरा से गुजरेगी. 

बागीदौरा में कांग्रेस की यात्रा को अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में इस सीट विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था. इन तीनों सीटों पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी. यह यात्रा सुबह करीब 11.30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी और करीब 5 से 6 घंटे जिले में रहने के बाद गुजरात में प्रवेश कर जाएगी.

सीएम भजनलाल करने वाले थे बांसवाड़ा का दौरा
बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा से पहले या यात्रा के दिन यानी गुरुवार (7 फरवरी) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित था. यह भी माना जा रहा था कि कांग्रेस से बीजेपी में कई नेताओं को जोड़ा जाएगा और सदस्यता दिलाई जाएगी, लेकिन सीएम भजनलाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. जिसकी वजह से उनका यह दौरान नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में क्या 'बाप' और कांग्रेस आएंगे साथ? जानें- कब तक साफ होगी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget