एक्सप्लोरर

Rajasthan Student Union: किसी ने पुतला फूंका तो किसी ने...स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन पर लगी रोक तो गुस्से में दिखे कॉलेज छात्र

Rajasthan Student Union Election: छात्रसंघ के चुनाव की मांग को लेकर दो छात्र नेता टंकी पर चढ़ गए. उनकी मांग है कि जब तक सीएम छात्रसंघ चुनाव निरस्त करने के फैसले को वापस नहीं लेंगे, वो नहीं उतरेंगे.

Rajasthan Student Union Protest: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के चुनावों पर रोक लगा दी है, जिसके बाद छात्रों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. आज भरतपुर में महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के छात्रसंघ चुनाव निरस्त करने के फैसले पर आक्रोश जताया.

छात्रों ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और सरकार को अपनी हार सता रही है, इसलिए छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी गई है. आज छात्रसंघ के चुनाव कराने की मांग को लेकर दो छात्र नेता राहुल उवार और देवेन्द्र हथैनी पानी की टंकी पर चढ़ गए है उनकी मांग है की जब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत छात्रसंघ चुनाव निरस्त करने के फैसले को वापस नहीं लेंगे तब तक पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे.   

मुख्यमंत्री गहलोत का किया पुतला दहन किया
आज कुछ छात्रों ने छात्र नेता रजत पुनिया के नेतृत्व में एसपी ऑफिस के पास मल्टीपर्पज चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया. उनकी भी यही मांग थी की सरकार को अपना फैसला वापस लेकर छात्रसंघ के चुनाव की घोषणा करनी चाहिए. अगर सरकार अपना निर्णय नहीं बदलती है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी. 

सरकार के फैसले ने छात्रों के सपने पर पानी फेरे
छात्र नेताओं का कहना है कि छात्र संघ चुनाव पर लगाई गई रोक छात्रों के हित के खिलाफ है, क्योंकि काफी समय से छात्र चुनाव की तैयारी कर रहे थे, मगर सरकार के फैसले ने उनके सपने पर पानी फेर दिया. गौरतलब है कि बीजेपी ने भी इस फैसले को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा है, इसके अलावा आरएलपी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने भी आंदोलन करने की घोषणा तक कर दी है.

मुख्यमंत्री के फैसले पर जताया आक्रोश
भरतपुर संभाग के सबसे महारानी जया कॉलेज और महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस फैसले पर आक्रोश जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और सरकार को अपनी हार दिख रही है, इसलिए छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी गई है. छात्रों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव पर लगाई गई रोक छात्रों के हित के खिलाफ है, क्योंकि काफी समय से छात्र नेता चुनाव की तैयारी कर रहे थे. मगर सरकार के फैसले ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया.

छात्रों ने आंदोलन करने की दी चेतावनी
भरतपुर के छात्र नेताओं ने भी महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में और संभाग के सबसे बड़े कॉलेज महारानी श्री जया कॉलेज में आंदोलन करने की चेतावनी दी है. छात्रों का कहना है कि केंद्र इस राज्य में ऐसे कई मंत्री , विधायक ,सांसद ऐसे है जिनकी राजनीतिक शुरुआत छात्रसंघ के चुनाव से शुरू हुई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुके है. अब मुख्यमंत्री को छात्रसंघ के चुनाव कराने चाहिए अगर चुनाव नहीं कराये तो छात्र नेता आंदोलन की राह पकड़ेंगे उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अशोक गहलोत या सचिन पायलट...कांग्रेस में चेहरे की रेस में कौन निकला आगे? सर्वे के जवाब ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget