एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: पीएम मोदी 10 मई को आएंगे राजस्थान, प्रदेश में जयपुर बम ब्लास्ट के मुद्दे को लेकर सियासत तेज

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार करते हुए कहा था कि जयपुर ब्लास्ट के मामले में कांग्रेस सरकार की पुलिस ने ऐसा काम किया कि सारे दोषी निर्दोष होकर जेल से छूट गए.

PM Narendra Modi News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में सक्रिय होंगे. वो 10 मई को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. उनका आबूरोड में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चुनाव में जयपुर ब्लास्ट (Jaipur Blast) का मुद्दा उठाया था. इससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी इस मुद्दे को राजस्थान विधानसभा के चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) में भुनाने की कोशिश करेगी. कांग्रेस (Congress) भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी (BJP) पर हमलावर है.

पीएम मोदी ने कर्नाटक में जयपुर ब्लास्ट पर क्या कहा था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई को कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए कहा था, ''राजस्थान में कुछ साल पहले बम धमाका हुआ था. इसमें 50 से ज्यागा लोगों की मौत हो गई थी. वहां की कांग्रेस सरकार की पुलिस ने ऐसा काम किया कि सारे दोषी निर्दोष होकर जेल से छूट गए.'' उन्होंने कर्नाटक में कहा था कि कांग्रेस आतंकियों को बचाने में जुटी है.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने राजस्थान दौरे पर भरतपुर में कहा था कि गहलोत सरकार ने वोट के लिए जयपुर ब्लास्ट की सही पैरवी नहीं की. 

इसके बाद से ही माना जा रहा है कि पीएम अपनी जनसभा में जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों के बरी होने को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेर सकते हैं. प्रधानमंत्री 10 मई को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं. वो नाथद्वारा में श्रीनाथ जी के मंदिर में दर्शन करेंगे. वहां से वो सिरोही औक माउंट आबू जाएंगे. माउंट आबू में वो प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जाएंगे और मानपुर हवाई पट्टी के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस ने जवाबी हमले में बीजेपी को घेरा

प्रधानमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि तकनीकी कारणों से हाई कोर्ट ने आरोपियों को छोड़ दिया है तो सरकार सुप्रीम कोर्ट में जाएगी. प्रधानमंत्री अगर ऐसे संवेदनशीन मसले पर बोलते हैं तो इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा. उल्टा इससे भ्रम फैलेगा. गहलोत ने कहा था कि ब्लास्ट बीजेपी के शासनकाल में हुआ, जांच भी बीजेपी ने ही करवाई. कांग्रेस के राज में तो आरोपियों को मौत की सजा सुनाई गई. 

इस बीच बीजेपी की राजस्थान यूनिट ने जयपुर ब्लास्ट को लेकर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है. इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार की कमियों के कारण और अदालत में ठीक से परैवी न करने के कारण इस मामले के आरोपियों को राहत मिली थी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: अमित शाह, शेखावत, चौटाला, ओम बिड़ला और बगल में बैठे सचिन पायलट, क्या हैं इस तस्वीर के राजनीतिक मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget