एक्सप्लोरर

Khatushyamji Temple: सीकर में इस तारीख से खुल जाएगा खाटूश्यामजी का मंदिर,पहले से बेहतर होगी व्यवस्था

सीकर में खाटूश्यामजी का मंदिर नए साल में बदला बदला दिखाई देगा. 13 नवंबर से बंद खाटूश्यामजी के मंदिर को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है. ऑनलाइन दर्शन कराने की भी व्यवस्था की जा रही है.

Khatushyamji Temple: सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर का दर्शन भक्त जनवरी के पहले सप्ताह से कर सकेंगे. 13 नवंबर से बंद खाटूश्यामजी के मंदिर को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है. भक्तों को भगवान का दर्शन ऑनलाइन कराने की भी व्यवस्था की जा रही है. सीकर कलेक्टर ने मंदिर समिति को सुझाव दिया है. मंदिर प्रबंधन समिति का कहना है कि अभी सुझाव पर चर्चा हुई है लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही ऑनलाइन दर्शन की सुविधा भक्तों को मिल सकेगी.

खाटूश्यामजी मंदिर कब तक खुलेगा?

कलेक्टर अमित यादव का कहना है कि 7-8 जनवरी तक खाटूश्यामजी मंदिर को 7-8 जनवरी तक खोल दिया जाएगा. ऑनलाइन दर्शन कराने के सुझाव पर फैसला मंदिर समिति को करना है. मंदिर प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों में सहमति होने पर बात बनेगी. उन्होंने कहा कि समिति के एक-दो सदस्य ऑनलाइन दर्शन के पक्ष में हैं. सभी सदस्यों का सुझाव पर एकमत होने में समय लगेगा. खाटूश्यामजी मंदिर के व्यवस्थापक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तैयारी की जा रही है. जिला प्रशासन भी बातचीत कर रहा है. सबकुछ ठीक रहने पर जल्द सहमति बनेगी. अभी बस बैठक में चर्चा हो रही है.

नए साल में सबकुछ नया दिखाई देगा

सीकर कलेक्टर अमित यादव ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था पहले से बेहतर की जा रही है. 10 लाख से अधिक लोगों को दर्शन कराने का लक्ष्य है. पहले लोगों को दर्शन करने का समय कम मिलता था अब औसतन 4 मिनट लोगों को मिल जाएगा. इसके लिए 16 लाइनों की व्यवस्था की जा रही है. ट्रैफिक व्यवस्था पर भी काम हो रहा है. दर्शनार्थियों के लिए सब कुछ बेहतर हो जायेगा. 

अगले साल होने वाले बाबा श्याम के लक्खी मेले से चार महीने पहले जिला प्राशसन और मंदिर कमेटी तैयारी कर रहे हैं. पिछले दिनों हुई बैठक में कलेक्टर ने कहा था कि भक्तों की सुविधा के लिए मेले से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना होगा. कलेक्टर ने दिसंबर के आखिर तक मंदिर विस्तार का काम भी पूरा करने का निर्देश भी दिया है. मंदिर कमेटी जिला प्रशासन की पहल पर सबकुछ ठीक कर रही है. 

Ajmer Urs 2023: उर्स मेले में होंगे कड़े सुरक्षा बंदोबस्त, हर गतिविधि पर रहेगी नजर, बैठक में हुआ ये फैसला

75 फीट मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं की लाइन बढ़ाई जाएगी. मेला ग्राउंड के बचे हुए हिस्से को लगभग कवर कर दिया गया है. खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी का कहना है कि लखदातार मैदान में सीसी कवर्ड, टीन शेड और स्थायी जिगजैग पूरा होने की कगार पर है. लखदातार मैदान के एंट्री गेट और एग्जिट गेट पर निशान रखने के लिए व्यवस्था तेजी से हो रही है. लखदातार मैदान के बाहर एग्जिट गेट पर बड़ा गेट लग रहा है और फतेहाबाद धर्मशाला के सामने रास्ते पर कमेटी सीसी सड़क बनवाएगी. कृष्णा सर्किट योजना में बने रेस्ट रूम, टॉयलेट और आवास की शुरुआत हो चुकी है. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget