एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: नशे की लत से पाना है छुटकारा तो आइये इस मंदिर में, 65 साल से चली आ रही परंपरा, हजारों को मिला फायदा

Rajasthan: प्रतापगढ़ शहर के धोबी चौक स्थित आईजी माता मंदिर में बड़ी संख्या में लोग हर भादवा बीज को नशा मुक्ति की शपथ लेते हैं. अब तक 3000 लोग नशा मुक्त रहने की शपथ ले चुके हैं.

Rajasthan News: सभी जानते हैं कि नशे की लत क्या होती है और यह कितनी खतरनाक होती है क्योंकि इससे कई जिंदगियां उजड़ चुकी हैं. इसे छुड़ाने के लिए भी कई जतन किये जाते हैं फिर भी ज्यादातर मामलों में नाकामी ही हासिल होती है लेकिन राजस्थान के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में एक ऐसा मंदिर है जहां लोग खुद ही नशे की लत को बाय-बाय कह रहे हैं. इस मंदिर में 65 साल से परंपरा चली आ रही है और अब तक 3000 लोग नशे की लत को छोड़ चुके हैं. 

भादवा बीज पर लोग लेते हैं शपथ
यह प्रतापगढ़ शहर के धोबी चौक स्थित आईजी माता का मंदिर है जहां पर बड़ी संख्या में लोग हर भादवा बीज को नशा मुक्ति की शपथ लेते हैं. इसी कड़ी में सोमवार को भी युवा, बड़े बुजुर्गों ने नशामुक्ति की शपथ ली. आईजी माता के नक्शे कदम पर चलने के लिए हाथ पर धागा भी बांधा जाता है. करीब 65 साल से प्रतिवर्ष युवा, बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, आईजी माता की मंदिर पर आस्था रखते हुए नशामुक्ति की शपथ लेते हैं.
Pratapgarh News: नशे की लत से पाना है छुटकारा तो आइये इस मंदिर में, 65 साल से चली आ रही परंपरा, हजारों को मिला फायदा

मंदिर के पुजारी ने क्या बताया
यह अनोखा मंदिर अब प्रतापगढ़ सहित आसपास के दूसरे जिलों और मध्य प्रदेश में भी नशा मुक्ति मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है. मंदिर के पुजारी सूरजमल ने बताया कि प्रतिवर्ष अहमदाबाद, बड़ोदरा, सूरत, चित्तौड़, भीलवाड़ा, मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, रतलाम जावरा के लोग बड़ी संख्या में माता जी के इस महा उत्सव में भाग लेकर नशामुक्ति की शपथ लेते हैं. इसके बाद वे जीवन में कभी नशे की तरफ नहीं लौटते हैं.

Rajasthan News: राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की शुरुआत, जोधपुर में CM गहलोत ने खेली कबड्डी

65 साल पहले शुरू हुई परंपरा
मंदिर पुजारी सूरजमल खालोटिया ने बताया कि, भविष्य में युवा पीढ़ी में नशे की लत को समाज में फैलने से रोकने के लिए पांच पंच सहित समाज के सदस्यों ने 1968 में यह अभियान शुरू किया था, जो आज भी समाज के लोगों में कायम है. नशा व्यसन पर चिंता जताते हुए समाज के पंचों और सदस्यों ने निर्णय लिया और प्रतिवर्ष युवा, बुजुर्ग को यहां समाज के अध्यक्ष, सदस्य और पुजारी द्वारा शपथ दिलाई जाती है. 

150 लोगों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मंदिर के पुजारी सूरजमल ने आगे बताया कि, शपथ लेने के बाद व्यक्ति के अंदर धार्मिक भावना जागृत होती है और वह कभी भी नशे की ओर नहीं बढ़ता है. यहां अब तक करीब 3000 लोगों ने नशा व्यसन से मुक्त रहने की शपथ ली है. आज भी करीब 150 युवा, बड़े बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे नशा व्यसन से दूर रहने की शपथ लेंगे.

Bharatpur News: ग्रामीण ओलंपिक का आगाज, 53 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम, नाती-नातिनों के साथ खलते नजर आएंगे दादा-दादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागवाड़ा में चेयरमैन पद पर छिड़ी बहस, कांग्रेस ने खोला पत्ता तो BJP का पलटवार
सागवाड़ा में चेयरमैन पद पर छिड़ी बहस, कांग्रेस ने खोला पत्ता तो BJP का पलटवार
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में BJP का गढ़ दांव पर, 229 निर्दलीयों ने बढ़ाई टेंशन
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में BJP का गढ़ दांव पर, 229 निर्दलीयों ने बढ़ाई टेंशन
UGC के सवाल पर हरीश द्विवेदी हुए नाराज! नहीं दिया कोई सीधा जवाब
UGC के सवाल पर हरीश द्विवेदी हुए नाराज! नहीं दिया कोई सीधा जवाब
जयपुर में पार्षदी की परीक्षा: BJP में कानून पढ़े 9 चेहरे, कांग्रेस में MA-MCom वाले
जयपुर में पार्षदी की परीक्षा: BJP में कानून पढ़े 9 चेहरे, कांग्रेस में MA-MCom वाले

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
सेना में जाने का जुनून ऐसा, लाखों का पैकेज छोड़ स्पर्श छेत्री ने चुनी वर्दी
सेना में जाने का जुनून ऐसा, लाखों का पैकेज छोड़ स्पर्श छेत्री ने चुनी वर्दी
Coconut Storage Tips: काटा हुआ नारियल महीनों नहीं होगा खराब! जान लें स्टोर करने का तरीका
काटा हुआ नारियल महीनों नहीं होगा खराब! जान लें स्टोर करने का तरीका
Embed widget