एक्सप्लोरर

प्रताप सिंह खाचरियावास के घर ED की रेड को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- 'कांग्रेस सरकार गिराने के...'

Pratap Singh Khachariyawas ED Raid: राजस्थान में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के घर ईडी की रेड को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि इन एजेंसियों का पूरा राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है.

Pratap Singh Khachariyawas ED Raid News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज (15 अप्रैल) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. छापेमारी की यह कार्रवाई सुबह सात बजे से शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित उनके आवास पर चल रही है. उन पर चर्चित PACL घोटाले में शामिल होने का आरोप है.

हालांकि, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का साफ आरोप है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई सियासी बदले की भावना से की जा रही है, लेकिन वह न तो डरेंगे और न ही झुकेंगे. वह बीजेपी की सरकारों की गलत नीतियों के खिलाफ लगातार पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद करते रहेंगे.

अशोक गहलोत ने बीजेपी की सरकार को घेरा

इस मामले पर कांग्रेस के नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास पर ED की रेड की कार्रवाई निंदनीय है. 2020 में राजस्थान में कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयास के समय बीजेपी का मुखरता से विरोध करने पर खाचरियावास से ED ने केवल प्रताड़ित करने के उद्देश्य से 12 अगस्त 2020 को 7-8 घंटे लंबी पूछताछ की थी."

गहलोत ने आगे लिखा, "वो राजस्थान की बीजेपी सरकार के खिलाफ मुखर रहते हैं तो फिर से ED ने दस्तक दे दी है. विधानसभा चुनाव से पूर्व हमारे प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर, तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश हुडला के घर भी राजनीतिक उद्देश्य से ED ने छापे मारे थे. तब भी ED एक्सपोज हुई थी."

पूर्व सीएम ने कहा, "अब केंद्रीय जांच एजेंसियों की विपक्ष के नेताओं पर ऐसी कार्रवाई से किसी को भी अचंभा नहीं होता है. इन एजेंसियों का पूरा राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है और आम जनता के बीच भी यह साफ होता जा रहा है कि कांग्रेस के नेताओं को राजनीतिक लाभ के लिए टारगेट किया जाता है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जैसे ही प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की छापेमारी की जानकारी मिली, वह वहां पहुंच गए. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर इकट्ठे होकर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. उनका साफ कहना है कि वह बीजेपी की मनमानी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और डटकर मुकाबला करेंगे.

प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की टीम की छापेमारी का यह मामला आज राजस्थान की सियासत में सुर्खियों में है. कांग्रेस पार्टी इसे लेकर खासी मुखर है. उसका कहना है कि बीजेपी की सरकारे इस तरह के कदम उठाकर लोकतंत्र का गला घोटने में लगी हुई है. खाचरियावास के घर को ईडी की टीम ने पूरी तरह से अपने कब्जे में ले रखा है. यहां किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

घर के बाहर राजस्थान पुलिस का भी सख्त पहरा है. हालांकि, छापेमारी की कार्रवाई से पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस की टीम यहां सिर्फ सुरक्षा के मद्देनजर नजर लगी हुई है. कार्रवाई के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से कई बार तीखी नोक-झोंक हुई है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget