एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान लोकसभा चुनाव में BJP को क्यों हुआ नुकसान? प्रशांत किशोर ने किया ये बड़ा दावा

Prashant Kishor News: राजस्थान लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन और कांग्रेस के बेहतर स्थिति होने को लेकर चुनाव प्रबंधक के रुप में जाने जाने वाले प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखी है.

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राज्यों में पार्टियों के प्रदर्शन को लेकर बहस हो रही है. इस बीच प्रशांत किशोर ने राजस्थान में बीजेपी के खराब प्रदर्शन और कांग्रेस की बेहतर स्थिति होने को लेकर अपनी बात रखी है.

इंडिया टुडे से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी पिछले दो चुनाव में एक भी सीट नहीं हारी है. बहुत लोगों का मानना है कि राजस्थान में नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता गुजरात से अधिक है. इसके बावजूद कांग्रेस 11 सीट जीतने में कामयाब हुई.

राजस्थान एक केस स्टडी है- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, ''राजस्थान में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन ये दिखाता है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी में मिस मैनेजमेंट हुआ. राजस्थान में जहां तक मुझे समझ में आ रहा है कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने पावर का जो डिस्ट्रीब्यूशन किया है, ये सिर्फ मुख्यमंत्री की बात नहीं है. हर वो समुदाय जिसने बीजेपी को चुनाव में सपोर्ट किया, वो शायद ये महसूस कर रहे हैं कि मुझे तो कुछ मिला ही नहीं. चाहे वो गुर्जर समुदाय के लोग हो, चाहे मीणा, राजपूत या आदिवासी हो. सभी ने यही महसूस किया कि उन्हें कुछ भी नहीं मिला. राजस्थान एक केस स्टडी है." 

राजस्थान में क्या रहे चुनाव नतीजे?

पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें जीतने वाली बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ा. बीजेपी की सीटें घटकर इस चुनाव में 14 हो गईं. यानी पार्टी को 11 सीटों का बड़ा नुकसान हुआ. कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं एक सीट पर सीपीएम, एक सीट पर आरएलपी और एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने जीत हासिल की.

कांग्रेस और बीजेपी का वोटर शेयर

वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी पहले नंबर पर रही. बीजेपी को इस बार के लोकसभा चुनाव में 49.24 फीसदी वोट शेयर मिले. कांग्रेस को इस चुनाव में 37.91 फीसदी वोट आए. 

NEET Result: नीट रिजल्ट विवाद में सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, 'पारदर्शिता से परीक्षा कराने में नहीं सक्षम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget