एक्सप्लोरर

NEET Result: नीट रिजल्ट विवाद में सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, 'पारदर्शिता से परीक्षा कराने में नहीं सक्षम'

Sachin Pilot on NEET Result: नीट परीक्षा के नतीजे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा अब सचिन पायलट ने भी उठाया है. उन्होंने केंद्र सरकार से पारदर्शी तरीके से जांच करने की मांग की है.

Rajasthan News: NTA द्वारा आयोजित NEET परीक्षा विवादों में है. यह विवाद परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद शुरू हुआ है जिसमें धांधली के आरोप लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक ही सेंटर से छह स्टूडेंट्स को एक जैसे नंबर आए हैं. अब इस मामले में कांग्रेस विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) का भी बयान आया है. उन्होंने केंद्र सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की है. 

राजस्था के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा, ''NEET परीक्षा के पेपर लीक होने की खबरें पहले सामने आईं और अब NEET परीक्षा परिणाम में धांधली होने के समाचार सामने आ रहे हैं. एक ही परीक्षा केंद्र के 6 परीक्षार्थियों के 720 में से 720 अंक आना, बोनस अंकों का वितरण जैसी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिन पर छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने आपत्ति दर्ज करवाई है.''

धांधली से युवाओं की टूटती हैं उम्मीदें- पायलट
पायलट ने कहा, ''इस प्रकार का खिलवाड़ लाखों छात्रों की मेहनत, सपनों और भविष्य पर कुठाराघात है, जो वर्षों तक लगन और समर्पण के साथ परीक्षा की तैयारी करते हैं. छात्र और उनके माता-पिता कई उम्मीदों के साथ अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं परंतु, जब परीक्षा में धांधली होती है तो इनकी उम्मीदें टूट जाती हैं.''

पारदर्शी तरीके से हो मामले की जांच - पायलट

सचिन पायलट ने कहा, ''इससे साफ है कि केंद्र सरकार न तो छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है और न ही पारदर्शिता से प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करने में सक्षम. केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस विषय की गहनता एवं पारदर्शी तरीके से जांच हो और छात्रों की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिया जाए.'' परीक्षा में धांधली के आरोप तब तेज हो गए हैं जब एक पीडीएफ सोशल मीडिया पर शेर किा जा रहा है जिसमें टॉपर्स के नाम दर्ज हैं. इनमें से 6 स्टूडेंट्स में एक जैसे नंबर मिले हैं. ऐसे में लोग सवाल कर रहे हैं कि यह कैसे संभव हो सकता है.''

ये भी पढ़ें - 'हमारी कुछ मांगे...', BAP सांसद राजकुमार रोत के NDA में शामिल होने पर क्या बोले पार्टी के अध्यक्ष?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget