एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं', कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का बड़ा बयान

Rajasthan: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा ने कहा कि आज भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं है. पाकिस्तान में मिलिट्री राज है तो यहां नेता मिलिट्री राज चला रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक ने विवादित बयान देकर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. टोंक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने भारत के लोकतंत्र की तुलना पाकिस्तान से कर दी है.

उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र को एक जैसा बता दिया. बैरवा ने कहा कि आज की तारीख में दोनों देशों के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं रह गया है. पाकिस्तान में मिलिट्री राज चला रहे हैं, तो यहां नेता मिलिट्री राज चला रहे हैं.

इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाया है. उन्होंने बीजेपी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में 370 और 400 सीट जीतने के दावे पर भी सवाल खड़े किए. प्रशांत बैरवा ने कहा, "चुनाव से पहले बीजेपी कैसे 400 सीट जीतने का दावा कर सकती है''.

प्रशांत बैरवा का विवादित बयान

टोंक में कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत बैरवा ने विवादित बयान दिया है. बैरवा ने भारत के लोकतंत्र की तुलना पाकिस्तान से कर दी. इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक दो चुनाव आयुक्त पद छोड़कर चले गए, जिससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी इस चुनाव में कोई गड़बड़ी करना चाहती थी.  प्रशांत बैरवा को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है. वह पूर्व विधायक द्वारका प्रसाद के बेटे हैं. 

कौन हैं प्रशांत बैरवा?

प्रशांत बैरवा ने बीकॉम और एलएलबी करने के बाद 2013 में अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था. कांग्रेस ने उन्हें 2013 के विधानसभा चुनाव में निवाई सीट से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें यहां से हार का मुंह देखना पड़ा था.

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें इसी सीट से टिकट दिया. इस बार वो चुनाव जीतने में सफल रहे. इसके बाद फिर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी के रामसहाय वर्मा के हाथों यहां से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: 185 गांवों के 38 हजार से ज्यादा घरों को मिलेगा पीने का पानी, जानें क्या है रामगंजमंडी पचपहाड़ परियोजना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget