एक्सप्लोरर

Rajasthan: तानों से तंग आकर बेटे ने बेरहमी से किया मां का कत्ल, पकड़े जाने पर पुलिस से बोला 'मैं पापी हूं'

Kota Crime News: मां के तानों से तंग आकर बेटे ने नींद में सो रही अपनी मां का गला घोंट दिया. करीब 5-7 मिनट तक मां तड़पती रही, मां ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, आखिर में उसकी मां ने दम तोड़ दिया. 

Rajasthan Son Killed Mother: कोटा (Kota) जिले के इटावा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे (Son) ने अपनी ही मां (Mother) की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी. बेटा अपनी मां के तानों से तंग आ गया था जिसके बाद रात को करीब ढाई बजे उसने अपनी मां का गला दबा दिया. मां की आवाज धीरे-धीर आ रही थी, लेकिन उसने अपनी पकड़ को ढीला नहीं किया और जब तक प्राण नहीं निकल गए तब तक गला दबाए रखा. बेटे का कलेजा अपनी मां की चीख पर भी नहीं पसीजा. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (Kavendra Singh Sagar) ने बताया कि पुलिस ने हत्यारे बेटे मनीष कुमार (21) को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है.

मां मारती थी ताने    
पूछताछ में सामने आया कि बम्बूलिया गांव निवासी आरोपी मनीष के पिता की 3 साल पहले मौत हो चुकी थी. मनीष के 2 बड़े भाई और एक बहन है, बहन की शादी हो चुकी है. सबसे बड़ा भाई, घर मे लड़ाई झगड़े से तंग आकर अपने ससुराल रहने लगा था. उससे छोटा भाई पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि लड़की से रेप के आरोप में जेल चला गया. घर में आरोपी मनीष और उसकी मां संतरा बाई ही रह रहे थे. बड़े भाई के ससुराल में रहने और उससे छोटे भाई के जेल चले जाने को लेकर उसकी मां मनीष को कोसती थी और उसे ताने मारती थी. मनीष अपनी मां के तानों से परेशान हो गया था. 26 मई को खाना खाने के दौरान उसकी मां ने मनीष से भरा बुरा कहा, जिससे मनीष के सिर खून सवार हो गया. उसने देर रात नींद में सो रही अपनी मां का गला घोंट दिया. करीब 5-7 मिनट तक मां तड़पती रही, मां ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन मनीष ने मजबूती से गला पकड़े रखा. आखिर में उसकी मां ने दम तोड़ दिया. 

सोने की कोशिश की लेकिन नींद नहीं आई
मनीष ने अपनी मां संतरा बाई की हत्या करने के बाद सोने की भरसक कोशिश की लेकिन उसे नींद नहीं आई. तड़के साढ़े 3 बजे वो दूध की थैली लेने दुकान चला गया. फिर दूघ घर पर रखकर अपने ताऊ के यहां जाकर मां के बीमार होने की बात कही. परिजन तुरंत घर पहुंचे, ताई ने देखा तो कहा कि ये तो मर गई. परिजनों ने रेप के आरोप में जेल में बंद संतरा के बेटे को छुड़ाने के लिए पड़ोसी पर हत्या का शक जताया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण कर मामले में पूछताछ की. इटावा थाना सीआई रामविलास ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई. पुलिस ने मुखबिर के जरिए जानकारी जुटाई और आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां की हत्या करना कबूला कर लिया. 

'मैं पापी हूं, मैंने मां को मार डाला'
मनीष ने पुलिस के सामने जुर्म स्वीकार कर लिया और कहा कि मैंने मां को मार दिया, मैं रातभर सो नहीं सका, मुझे मां का चेहरा बार-बार दिखाई देता है, मैं पापी हूं मैंने मां को मार दिया, मुझे बहुत पछतावा हो रहा है, मुझे अब मुक्ति नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में तीखे होने लगे गर्मी के तेवर, बढ़ते तापमान से हाल बेहाल, जानें- आज के मौसम का पूरा हाल

RBSE 12th Results 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget