एक्सप्लोरर

PM Modi Roadshow Highlights: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जयपुर में पीएम मोदी का रोड शो, देखने लिए उमड़ी लोगों की भीड़

PM Modi Jaipur Roadshow Highlights: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसे लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार को राजस्थान का दौरा किया. जयपुर में पीएम मोदी ने रोड शो भी किया.

Key Events
PM Modi Roadshow in Jaipur Live Updates Rajasthan Election 2023 Video Photos BJP Diya Kumari Balmukund Acharya PM Modi Roadshow Highlights: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जयपुर में पीएम मोदी का रोड शो, देखने लिए उमड़ी लोगों की भीड़
जयपुर में रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी
Source : Narendra Modi WhatsApp Channnel

Background

PM Modi Jaipur Roadshow Highlights: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोड शो किया. आज राजस्थान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने राज्य की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने मंगलवार को यहां चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान वे राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमलावर नजर आए. उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पिछ्ले वर्ष नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान करौली में जो हुआ, आप उसे भूल सकते हैं क्या?... यहां पत्थरबाजी में कितने ही लोग लहूलुहान हो गए, कितनों का व्यापार-कारोबार चौपट हो गया... ये हमले इसलिए नहीं रुकते हैं, क्योंकि दंगों के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर दावत करते हैं. जो अपराधियों को दावत देती है, क्या वो कांग्रेस आपकी रक्षा कर सकती है?"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान को विकसित बनाए बिना भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है, लेकिन जब तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण नाम के देश के तीन दुश्मन हमारे बीच हैं तब तक यह संकल्प पूरा होना मुश्किल है.कांग्रेस इन तीन बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कोटा शिक्षा की भी नगरी है. युवाओं के लिए सपनों की भी नगरी है. देश भर से युवा यहां पढ़ने आते हैं. कोटा से बेहतर कौन जानता है कि सपनों का मतलब क्या होता है. कांग्रेस ने पिछले 5 साल में बार-बार राजस्थान के युवाओं के सपनों को तोड़ा है. ऐसी कोई परीक्षा नहीं, ऐसा कोई पेपर नहीं जो कांग्रेस ने बेचा नहीं. कांग्रेस का पेपर लीक माफिया युवाओं के सपनों पर भारी पड़ गया है इसलिए राजस्थान बेरोजगारी के मामले में देश में अग्रणी है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं परीक्षा के पेपर लूट कर जिसने भी अपने लॉकर भरे हैं, उसका लॉकर टूटेगा और वे लॉकअप में जाएगा."

20:46 PM (IST)  •  21 Nov 2023

जयपुर में खुली जीप में पीएम मोदी को देखने के लिए उमड़ी भीड़

राजस्थान के जयपुर में रोड शो के लिए उमड़ी भीड़ ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी जब खुली जीप में निकले तो लोगों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम को बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया.मोदी ने केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल के साथ खुले वाहन में रोड शो किया. सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ मोदी का स्वागत किया और मोदी ने हाथ हिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया.सोमवार का यह रोड शो जूनागढ़ से शुरू हुआ और गोकुल सर्किल पर समाप्त हुआ. रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे रास्ते हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.जूनागढ़, सार्दुल सिंह सर्कल और सिटी पैलेस होटल जैसे क्षेत्रों से होते हुए रोड शो दो विधानसभा क्षेत्रों बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम से होकर गुजरा.

 

19:59 PM (IST)  •  21 Nov 2023

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- 'इस रोड शो के कारण नतीजों पर बड़ा असर होगा'

जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "इस रोड शो के कारण नतीजों पर बड़ा असर होगा और परिणाम हमारे पक्ष में आएगा, मुझे पूरा विश्वास है कि जयपुर की समस्त जनता इसमें भाग लेगी..."

 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: चंद्रेसल मठ में घुसकर महंत देवानंद की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया कई बार वार
चंद्रेसल मठ में घुसकर महंत देवानंद की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया कई बार वार
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
Kota News: कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget