एक्सप्लोरर

Rajasthan: मेवाड़ में पीएम मोदी, मंच पर सीएम गहलोत भी होंगे, इन योजनाओं को मिलेगी हरी झंडी

PM Modi Rajasthan Visit: बीजेपी बुधवार 10 मई से राजस्थान में चुनावी शंखनाद करने जा रही है और इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी नाथद्वार पहुंचेंगे और श्रीनाथ जी के दर्शन करेंगे.

PM Modi in Rajasthan: उदयपुर संभाग के राजसमन्द के श्रीनाथ नगरी नाथद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल सभा होगी. मंच पर बीजेपी के कई नेताओं के साथ सीएम अशोक गहलोत भी होंगे. पीएम मोदी यहां से राजस्थान के लिए 5500 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम नाथद्वारा के दामोदर मैदान में यह सभा होगी. इससे पहले पीएम यहां श्रीनाथ प्रभु के दर्शन करेंगे. यहाँ से सिरोही जिले ज़के आबूरोड़ जाएंगे. जानिए किन योजनाओं को मिलेगी हरी झंडी और कौन नेता होंगे शामिल.

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
उदयपुर शामलाजी खखण्ड 6 लेन (लम्बाई- 114 किमी., लागत ₹1616 करोड़, एनएच-48)
● दिल्ली-मुंबई के बीच बेहतर कनेक्टिविटी एवं समय की बचत.
● उदयपुर, डूंगरपुर से अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा तक सुगम सम्पर्क, व्यवसाय को बढ़ावा.
● आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से आकांक्षी क्षेत्रों का बड़े बाजार तक पहुँच आसान, रोजगार का सृजन.
● लॉजिस्टिक क्षमता में बढ़ोत्तरी, उत्पादन लागत में कमी.

बर-बिलाड़ा - जोधपुर खण्ड 4 लेन (लम्बाई 110 किमी, लागत ₹1249 करोड़, एनएच-25)
● जयपुर एवं जोधपुर के बीच की यात्रा के समय में कमी एवं ईंधन की बचत.
● पर्यटन को बढ़ावा.
● अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े बाड़मेर, जैसलमेर एवं बीकानेर जिलों तक पहुँच, सामरिक क्षमता में वृद्धि.
● बर, बिलाड़ा एवं भावी में बाईपास बनने से शहरों में यातायात का दबाव कम, प्रदूषण में कमी.

झाडोल से अम्बावेली खण्ड 2 लेन पेव्ड शोल्डर (लम्बाई- 47 किमी, लागत ₹342 करोड़, एनएच-58 ई)
● कृषि उत्पादों को निकटतम मंडी तक पहुँचाने में सुगमता.
● 3.5 मीटर चौड़ी सड़क का 10 मीटर चौड़ीकरण होने से सुगम एवं सुरक्षित सफर.
● लास्ट माईल कनेक्टिविटी से लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार हेतु आगमन में सहजता.

यह होंगे शिलान्यास
चारभुजा से निचली ओडन (नाथद्वारा) खाण्ड 2 लेन पेव्ड शोल्डर (लम्बाई 89 किमी., लागत - ₹838 करोड़, एनएच- 162 ई)
● महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल - श्रीनाथजी मंदिर एवं चारभुजाजी मंदिर के यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की कमी.
● यूनेस्को विश्व विरासत स्थल कुंभलगढ़ दुर्ग, महाराणा प्रताप से संबंधित हल्दी घाटी एवं चेतक स्मारक जैसे मेवाड़ के ऐतिहासिक स्थलों की सुगम कनेक्टिविटी.
● पर्यटन सर्किट के विकास से क्षेत्र का विकास एवं रोजगार के नये अवसर समय एवं ईंधन की बचत, सड़क सुरक्षा में बढ़ोत्तरी.

नाथद्वारा से नाथद्वारा टाउन तक नई रेल लाइन (लम्बाई- 10 किमी., लागत ₹166 करोड़)
● नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं के लिये बेहतर सुविधा.
● रोजगार व अन्य कार्यों के लिये प्रतिदिन आवागमन करने वालों के लिये रेल सुविधा.
● नई रेल लाइन के निर्माण होने से देश के रेल नेटवर्क से जुड़ाव.

मावली (नाथद्वारा) -मारवाड़ रेलमार्ग (देवगढ़ मदारिया से परिवर्तित लाइन) के गेज परिवर्तन का कार्य(लम्बाई 83 किमी., लागत ₹969 करोड़)
● मार्बल, ग्रेनाइट और माइनिंग इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा और व्यापारियों को सुगम रेल परिवहन की उपलब्धता.
● रोजगार व अन्य कार्यों के लिये प्रतिदिन आवागमन करने वालों के लिये रेल सुविधा.
● ब्रॉडगेज नेटवर्क से राजस्थान और अन्य राज्यों के बीच संपर्क.
● आस-पास स्थापित कृषि, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर रेल सुविधा एवं पर्यटन को बढ़ावा.

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास (कुल क्षेत्र- 86,248 वर्गमीटर, लागत - ₹354 करोड़)
● आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर स्टेशन का पुनर्विकास.
● मेवाड़ के हेरिटेज और आधुनिकता का समावेश.
● अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे विशाल एयर कॉनकोर्स, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, 20 लिफ्ट व 26 एस्केलेटर इत्यादि का प्रावधान.

यह होंगे शामिल
राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सड़क परिवहन एंव राजमार्ग, नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव सहित विभिन्न सांसद उपस्थित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget