एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा, जयपुर में जुमे की नमाज़ के बाद हुआ प्रदर्शन

Pahalgam Terror Attack: जयपुर के सुभाष चौक पर पहलगाम हमले को लेकर मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही केंद्र सरकार से इस हमले का जल्द जवाब लेने की मांग की.

Protest Against Pahalgam Terror Attack In Jaipur: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है. अटैक के विरोध में जगह-जगह प्रोटेस्ट किए जा रहे हैं. इस बीच शुक्रवार (25 अप्रैल) को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समुदाय ने इस कायराना हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी मुसलमानों ने पहलगाम हमले के खिलाफ आवाज बुलंद की.

जयपुर में सुभाष चौक स्थित शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सैयद नाज़िश अकबर काज़मी के नेतृत्व में मार्च निकाला गया. वहीं सुभाष चौक सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया गया. पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. साथ ही हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस हमले का जल्द से जल्द बदला लेने की मांग की.

 

'आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट'
पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए. साथ ही कहा कि अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का समय आ गया है. इसके अलावा जयपुर में प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है.

'दहशतगर्द इंसान कहने के भी लायक नहीं'
उधर, प्रदर्शन के दौरान मौलान अली इमान नकवी ने कहा, जो लोग नाम पूछकर गोली मार रहे थे वो कैसे मुसलमान थे, वह लोग तो इंसान कहलाने के भी लायक नहीं हैं क्योंकि जो लोग आतंकवाद फैलाते हैं वो मुसलमान हो ही नहीं सकते. मौलाना अली इमाम ने आगे कहा, इस्लाम आतंकवाद या हिंसा की बिल्कुल इजाजत नहीं देता है.

सुरक्षा पर उठाए सवाल
जहां जयपुर में लोगों ने हमले की कड़ी निंदा की वहीं इन प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. मौलाना सैयद नाजिश अकबर काजमी ने कहा, "कश्मीर जैसी जगह पर जब ये हमला हुआ तो वहां कोई सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे. वहां क्यों कोई फौजी या पुलिसकर्मी नहीं था जो वो दहशतगर्द वहां आकर हमला करके जिंदा वापस चले गए." उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget