एक्सप्लोरर

ED ने किया गिरफ्तार तो राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी बोले, 'जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की...'

राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस हमलावर है. वहीं जोशी ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की थी उनके झूठे बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

Mahesh Joshi Arrested: राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेहद करीबी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी जल जीवन मिशन घोटाले में हुई है. 

विपक्ष के एक और नेता पर ईडी का शिकंजा कसे जाने को लेकर राजस्थान की सियासत गरमा गई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी पूर्व मंत्री महेश जोशी ने खुद को बेगुनाह बताया है और सियासी बदले की भावना की वजह से परेशान किए जाने का आरोप लगाया है.

पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

जांच एजेंसी ईडी ने महेश जोशी को गुरुवार (24 अप्रैल) को जल जीवन मिशन घोटाले में पूछताछ के लिए जयपुर स्थित दफ्तर में बुलाया था. तकरीबन आठ घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया. 

आरोप है कि कांग्रेस के राज में हुए करोड़ों के जल जीवन मिशन घोटाले में महेश जोशी का भी अहम रोल था. महेश जोशी उस वक्त राजस्थान सरकार में मंत्री थे. आरोप है कि महेश जोशी के दखल पर ही कम अनुभवी कंपनियों को मनमाने तरीके से काम का टेंडर दिया गया. कम अनुभव के बावजूद टेंडर दिए जाने और क्वालिटी वर्क नहीं होने से मामले ने तूल पकड़ा.

क्या बोले महेश जोशी?

गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आरोपी पूर्व मंत्री महेश जोशी का मेडिकल चेकअप कराया. इस मौके पर मीडिया से की गई बातचीत में पूर्व मंत्री ने खुद को बेगुनाह बताया. उन्होंने कहा, ''जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की थी उनके झूठे बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है. ईडी की कार्रवाई पूरी तरह मनमानी है और सरकार के दबाव में की गई है.'' 

महेश जोशी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है और इसे विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न बताया है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने महेश जोशी की गिरफ्तारी को दुर्भावना से प्रेरित बताया है और कहा है कि इस तरह के कदम लोकतंत्र में कतई उचित नहीं है. कांग्रेस पार्टी महेश जोशी की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान भी कर सकती है. गौरतलब है राजस्थान की राजधानी जयपुर में ईडी ने पिछले हफ्ते पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर भी छापेमारी की थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget