एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य बोले, 'धर्म पूछकर कहीं न कहीं...'

Pahalgam Terror Attack: बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि जो कश्मीर विकास की ओर था. केसर की खुशबू थी, पत्थर की जगह हाथ में कलम थी, उसे नजर लगाने का काम पाकिस्तान और आतंकवादी कर रहे हैं.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है. इस बीच अखिल भारतीय संत समिति राजस्थान के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आतंकवादी हमले की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार जल्द इसका मुंहतोड़ जवाब देगी.

बालमुकुंद आचार्य ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा, ''पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना बहुत ही निंदनीय और दुखद है. कल से मन बड़ा अशांत है. जिस कश्मीर में धारा 370 हटने से अमन-चैन और शांति का माहौल था, कश्मीर विकास की ओर था. केसर की खुशबू थी और बच्चे-बच्चियों के हाथ में पत्थर की जगह कलम थी. गोला-बारूद और असला की जगह पर्यटन और व्यापार था. उस कश्मीर को नजर लगाने का काम पाकिस्तान और आतंकवादी कर रहे हैं.'' 

'षड्यंत्र के तहत हमले को अंजाम दिया गया'

उन्होंने आगे कहा, ''मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, आदरणीय नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी को कि जिन्होंने अमन-चैन और शांति के लिए कदम उठाया. कश्मीर के लोगों के विकास के लिए और उसके पर्यटन के लिए ऐतिहास काम किया. उसी क्रम में देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग कश्मीर आ रहे थे, उस कश्मीर को फिर से आतंकवादी षड्यंत्र करके विशेष धर्म पूछकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया.'' 

'पीएम मोदी और अमित शाह भारत के हनुमान'

बीजेपी विधायक ने ये भी कहा, ''मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी से निवेदन करता हूं कि जिस तरह से पिछले हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था, इस बार भी जल्दी से जल्दी इनको जवाब दिया जाए. मुझे विश्वास है कि जिस प्रकार से राम जी के दूत हनुमान थे, उसी प्रकार से राम राज्य भारत के दूत के रूप में हनुमान जो हैं वो पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं.'' 

बालमुकुंद आचार्य ने आगे कहा, ''दुर्घटना के तुरंत बाद अपनी परवाह न करते हुए गृहमंत्री अमित शाह जी कश्मीर गए. वहां सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की. उसी प्रकार से मोदी जी का विदेश यात्रा पर होना और आतंकी घटना के बाद सारे कार्यक्रम रद्द करके, जिन्होंने भोजन तक नहीं लिया और तुरंत भारत लौट गए और गाड़ी में बैठने से पहले बैठकें शुरू कर दी. हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मिले हैं, जो भारत के हर व्यक्ति की चिंता जिम्मेदारी के साथ करते हैं.''  

करोड़ों देवतुल्य जनता को ये गोली लगी है- बालमुकुंद आचार्य

आचार्य ने ये भी कहा कि पूरे देशवासियों के हृदय में इसका बहुत बड़ा दर्द और घाव है. उन्होंने कहा, ''ये गोली 27 लोगों को नहीं बल्कि भारत के देवतुल्य करोड़ों जनता को लगी है और जन-जन में इसका दुख व्याप्त है. ये जिहादी किस्म के लोग, धर्म पूछकर कहीं न कहीं जानबूझकर ऐसी हरकतें की हैं, जिससे आपस में हमलोगों के बीच माहौल खराब हो लेकिन भारत की जनता अब समझ गई है. भारत का विकास पीएम मोदी के साथ हैं और वो बिना भेदभाव के काम करते हैं.''

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget