एक्सप्लोरर

BSF on High Alert in Rajasthan: गणतंत्र दिवस को लेकर पाकिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन सर्द हवा शुरू, हाई अलर्ट पर बीएसएफ

गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ हाईअलर्ट पर है. वहीं शनिवार से बीएसएफ का आपरेशन सर्द हवा शुरू कर दिया है.

BSF on High Alert in Rajasthan: उत्तर भारत सहित पश्चिमी राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं देश गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा हुआ है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान किसी तरह की वारदात को अंजाम देने की मंशा से सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के बनी रहती हैं. इन दिनों राजस्थान से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ हाईअलर्ट पर है. वहीं शनिवार से बीएसएफ का आपरेशन सर्द हवा शुरू हो गया है. यह 28 जनवरी तक चलेगा.

गौरतलब है कि इन दिनों बार्डर पर रात के समय घना कोहरा व भारी सर्दी होने की वजह से घुसपैठ की आशंका अधिक है. इस ऑपरेशन के दौरान बार्डर पर अत्याधुनिक उपकरणों से लेकर हथियारों के साथ खास चौकसी की जाएगी. एक सप्ताह के इस ऑपरेशन के दौरान राजस्थान सीमांत के आई जी से लेकर तमाम अधिकारी बार्डर का दौरा कर जवानों के रात बिताएंगे. वहीं सीमा पर दिन रात चौकसी के लिए बीएसएफ की नफरी भी बढा दी गई है.

अधिक ठंड के कारण चौकसी करना मुश्किल
गंगानगर से बाड़मेर तक सटी राजस्थान सीमा पर सर्दी के दिनों तापमान माइनस पर रहने के साथ घना कोहरा होने की वजह से सीमा की चौकसी करना मुश्किल रहता है. इस दौरान सीमा पर अवांछित तत्वों की घुसपैठ व तस्करी की आशंका अधिक रहती है. ऐसे में बार्डर की चौकसी करना एक बड़ी चुनौती होती है. रात दिन सीमा की पहरेदारी करने वाले जवानों का मनोबल बढाने और विशेष सर्तकता के लिए बीएसएफ ने 22 से 28 तक आपरेशन सर्द हवा शुरू किया है.

आज से आपरेशन शुरू होने पर राजस्थान सीमांत के आईजी,तमाम डीआईजी,कमांडेंटस व डिप्टी कमाडेंटस सीमा चौकियों का दौरा कर रात जवानों के साथ बिताएंगे. इस दौरान सीमा की गतिविधियों पर खास निगरानी के साथ ही सीमा प्रबंधन का परखा जाएगा. सीमा सुरक्षा बल सेक्टर हैडक्वार्टर नॉर्थ के डीआईजी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर पर विशेष निगरानी कार्यक्रम चला रही है.

28 जनवरी तक चलेगी ऑपेशन सर्द हवा
ऑपरेशन सर्द हवा के दौरान सीमांत मुख्यालय से लेकर सेक्टर हैडक्वार्टर तक के सभी अधिकारी व जवान सीमा पर मौजूद रहेंगे. 28 जनवरी तक बॉर्डर पर खास चौकसी रहेगी. इस दौरान अधिकारी जिप्सी गश्त के साथ, ऊंटों पर लगातार पेट्रोलिंग करेंगे. शाहगढ बल्ज जैसे दुर्गम इलाकों में जहां जिप्सी नहीं जा पाती हैं वहां कैमल पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सीमा पर बीएसएफ की इंटेलिजैंस विंग भी पैनी नजर रखती है. इसके अलावा अन्य खुफिया एजेंसियों से भी बीएसएफ का तालमेल रहता है और हर एक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाती है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट हैक, अरबी भाषा में किया गया ट्वीट

Covid-19 in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना हुआ बेलगाम, पिछले एक हफ्ते में 1 लाख से ज्यादा आए नए मामले, यहां देखें पिछले 7 दिनों का रिकॉर्ड

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget