एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: आज झालावाड़ से राजस्थान में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जानिए- रोडमैप

रविवार को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर रही है. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान पधारो राजस्थान कार्यक्रम आयोजित होगा.

Jaipur News: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (BHARAT JODO YATRA) की आज से शुरुआत होगी. जो रात में झालावाड़ जिले के चऊंली बॉर्डर पर पहुंचेगी. जहां पर पधारो राजस्थान कार्यक्रम आयोजित होगा. जिसमें यात्रा का स्वागत किया जाएगा. यह कार्यक्रम एक घंटे चलेगा. इसमें जनसभा होगी. यहां मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सभी मंत्री और सभी निगमों और बोर्डों के चेयरमैन मौजूद रहेंगे. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नेशनल फ्लैग को प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को हैंडओवर करेंगे. यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.

सरकार ने हरी झंडी दिखा दी
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा लेकर कई दिनों से असमंजस की स्थिति बनी थी. इस यात्रा के मार्ग परिवर्तन करने की बात भी सामने आने लगी थी. वहीं गुर्जर नेता विजय बैंसला ने भारत जोड़ो यात्रा के विरोध का एलान किया था, लेकिन सरकार ने उनकी मांग को माना और सब हरी झंडी मिल गई है. राजस्थान में आने से पहले गहलोत सरकार पर बहुत दबाव बढ़ गया था. राजू ठेहट की हत्या का भी असर यात्रा पर दिखने लगा था, लेकिन अब सरकार ने सड़कें भी चमका दी है तो साथ ही साथ सबकी मांगे भी मान ली है. 

बीजेपी के गढ़ से बड़ा संदेश देने की तैयारी
झालरापाटन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे संधिया की विधानसभा सीट है. इसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यहां से पूरे राजस्थान में एक बड़े संदेश को देने की तैयारी है. प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजेश गुप्ता 'करावन' ने बताया कि झालवाड़ में यात्रा का ऐसा स्वागत किया जायेगा जो कि पूरे प्रदेश में बड़ा संदेश दे पाए. राहुल को देखने और मिलने के लिए लोग इंतज़ार में हैं. करावन का कहना है कि हम सभी में उत्साह है. यहां से उमड़ने वाला जन समूह पूरे प्रदेश में लोगों को जोड़ेगा. 

ये है जिलेवार रूट चार्ट
4 दिसंबर को झालरापाटन चऊंली से राजस्थान यात्रा में प्रवेश करेगी. सूरजपुर नाका (नुक्कड़ सभा) और हिरिया खेड़ी में नुक्कड़ सभा होगी. झालावाड़ जिले में कुल 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक यात्रा रहेगी. इस दौरान जोरदार स्वागत की तैयारी है. वहीं दौसा में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यात्रा रहेगी. इस दौरान 12वें दिन यात्रा को विश्राम मिलेगा. सवाई माधोपुर जिले में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर तक टोंक को छूते हुए पहुंचेगी. कोटा-बूंदी में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 4 दिन यात्रा रहेगी.

Bharatpur News: पहाड़ों पर धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, चार विभागों की टीम ने दी दबिश, मचा हड़कंप

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget