एक्सप्लोरर

Udaipur: माफिया के अवैध रेस्टोरेंट पर NHAI का बुलडोजर एक्शन, हाईवे की जमीन कब्जा कर किया था निर्माण

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर का हाइवे पर रेस्तरां है. रेस्तरां को बढ़ाने के लिए हाइवे की जमीन कब्जा ली गई थी जिसके बाद उसे तोड़ दिया गया है.

Udaipur News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई की तरह अब राजस्थान (Rajasthan) में भी माफियाओं (Mafia) के खिलाफ ऐसा एक्शन लिया जा रहा है. कुछ दिन पहले पेपर लीक (Paper Leak) के माफिया की अवैध संपत्ति (Illegal Property) पर राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई की गई थी. अब उदयपुर पुलिस की तरफ से अपराधी की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई हुई है. यहां उदयपुर शहर के सुखेर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) किशन मेनारिया एक रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की है जिसने अवैध रूप से जमीन कब्जा लिया था. कार्रवाई एनएचएआई (NHAI) के निर्देश पर हुई है.

थाने के एएसआई हरीश चंद्र ने कहा कि एनएचएआई की तरफ से लिखित में बताया गया था कि उदयपुर-नाथद्वार नेशनल हाइवे पर कृष्णा रेस्टोरेंट है. यहां हाइवे के नियमों के अनुसार रेस्टोरेंट में कुछ हिस्सा अवैध रूप से बनाया गया है. एसपी विकास कुमार ने अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था. जिसके बाद थानाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व बुल्डोजर से अतिक्रमण हटाया गया है. कार्रवाई के दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद थे. जो अतिक्रमण को हटाया गया है वह थाने के हिस्ट्रीशीटर किशन मेनारिया द्वारा किया गया था.  बताया जा रहा है कि वह इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और हार्डकोर अपराधी भी है.

युवक की हत्या मामले में जेल में बंद है किशन मेनारिया
एएसआई हरीश चंद्र ने बताया कि किशन मेनारिया के खिलाफ थाने में 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में उसने थाना क्षेत्र से एक युवक का अपरहरण कर लिया था. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही थी. राजसमन्द जिले में पुलिस मेनारिया का पीछा कर रही थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. उसके साथ में एक अन्य अपराधी दीपक मेनारिया भी मौजूद था. फिलहाल किशन मेनारिया राजसमन्द जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 25 साल की दुल्हन 55 का दूल्हा, फिर भी इस शादी की हो रही तारीफ! जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget