एक्सप्लोरर

New Year 2023: भरतपुर में 80% होटल हुए फुल, नए साल का जश्न मनाने से पहले पढ़ लें पुलिस का मैसेज

Happy New Year 2023 Party: साल 2022 को विदा करने और नए साल का स्वागत करने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है. होटल की तरफ से विशेष पेशकश की गई है. पुलिस ने भी लोगों को आगाह किया है.

Happy New Year 2023: कोरोना से आजादी मिलने के दो साल बाद लोगों में नया साल का जश्न मनाने के लिए जबरदस्त उत्साह है. राजस्थान के भरतपुर में होटलों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. पर्यटकों के आने से 80 प्रतिशत होटल फुल हो चुके हैं. नववर्ष का जश्न मनाने के लिए होटलों ने 2000 से लेकर 5000 रुपये तक का पैकेज बनाया है. पैकेज में डांस, राजस्थानी फॉल्क डांस, डीजे, मॉकटेल, खाना वेज-नॉनवेज और बच्चों के लिए कठपुतली का शो और अन्य कार्यक्रमों की पेशकश की गई है.

होटलों ने नए साल के लिए की खास तैयारी

गौरतलब है की कोरोना महामारी की वजह से लोग खुलकर मौज मस्ती नहीं कर पाए थे. वर्ष 2022 को लोगों ने जश्न के साथ विदा करने की तैयारी कर ली है. शहर के अधिकांश होटलों में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. नए साल के स्वागत में देर रात तक जमकर खुशियां मनाने की भी लोगों ने तैयारी कर ली है. शहर के होटलों में खासी रौनक छाई हुई है. होटलों को आधुनिक लाइटों से सजाया जा रहा है. डीजे की थाप पर डांस और कठपुतली के खेल, स्टंट आयोजित किए जा रहे हैं.

पुलिस ने लोगों को ट्वीट कर किया आगाह

नववर्ष पर राजस्थान पुलिस ने भी तैयारी की है. शहर में सुरक्षा की माकूल व्यवस्था रहेगी. हुड़दंगियों को नशे में वाहन चलाना महंगा पड़ेगा. भरतपुर पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को आगाह किया है. शराब पीकर नए साल का जश्न मनाने के लिए वाहन चलाना भारी पड़ सकता है.

शराबी ड्राइवरों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिम्मेदार नागरिक बनकर नए साल का स्वागत करें ताकि खाकी को आने की नौबत ना आए. शहर के सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी. रात दस बजे बाद वाहनों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Udaipur Hanging Restaurant: 160 फीट ऊंचाई पर झूलते हुए ले सकेंगे भोजन का आनंद, उदयपुर में हैंगिंग रेस्टोरेंट का ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget