एक्सप्लोरर

Rajasthan: नई संसद के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे या नहीं? सांसद हनुमान बेनीवाल ने जारी किया वीडियो

New Parliament Building: बेनीवाल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में मिली करारी हार और पहलवानों के आंदोलन से देश का ध्यान भटकाने के लिए आनन- फानन में संसद के नए भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रख दिया.

Parliament Building Inauguration: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और राजस्थान के नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने नए संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से एक वीडियो संदेश जारी कर कहा केंद्र सरकार ने उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में सम्मलित होने का निमंत्रण दिया था लेकिन मैं दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलित पहलवानों के समर्थन में और पहलवानों के सम्मान में नए संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का बहिष्कार करता हूं.

'... मुद्दों से भटकाने के लिए संसद भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम रखा'

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि, मुझे अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज हमारे देश के विख्यात पहलवान जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया और पद्म अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड जैसे महत्वपूर्ण सम्मानों से सरकारों ने नवाजा,उन्हें मजबूरन एक महीने से अधिक समय से देश की राजधानी में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है क्योंकि पूरी केंद्र सरकार एक बाहुबली सांसद के आगे नतमस्तक है, प्रधानमंत्री जी को संसद के नए भवन के लोकार्पण से पहले पहलवानों के आंदोलन की तरफ ध्यान देते हुए बाहुबली सांसद के खिलाफ कार्यवाई करने की जरूरत है. मगर उन्होंने  कर्नाटक चुनाव में मिली करारी हार और पहलवानों के आंदोलन से देश का ध्यान भटकाने के लिए आनन- फानन में संसद के नए भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रख दिया!

'सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं का किया जा रहा दुरुपयोग'

बेनीवाल ने कहा कि आज संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जिस तरह से सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया उसी तर्ज पर केंद्र की बीजेपी सरकार भी सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है जो संविधान की भावना के खिलाफ है. बेनीवाल ने कहा कि एक संसद सदस्य के खिलाफ देश के नामी पहलवानों ने आरोप लगाए हैं, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई लेकिन अब सरकार बाहुबली सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. संसद भवन के लोकार्पण से पूर्व पहलवानों के मामले पर सुनवाई की आवश्यकता है. महिला पहलवानों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि ये हमारी बेटियां पिछले 35 दिन से जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रही हैं मैं उन महिला पहलवानों के सम्मान में तत्काल प्रभाव से संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का बहिष्कार करता हूं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: पति को आई नींद, रात को बालकनी की रेलिंग में साड़ी बांधकर हुई फरार नई नवेली दुल्हन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget