एक्सप्लोरर

जोधपुर में NCB का बड़ा एक्शन, छात्रों को सप्लाई होने वाला 850 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Jodhpur NCB Raid: जोधपुर में IIT-NLU, आयुर्वेद कॉलेज, FDDI और NIFT जैसे राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों में ड्रग पेडलर के जरिए 850 किलो गांजा सप्लाई होना था, लेकिन NCB टीम ने तस्कर को दबोच लिया

NCB Raid in Jodhpur: राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर जोधपुर (Jodhpur) "उड़ता पंजाब" की तरह नशे का गढ़ बनता जा रहा है. यहां एक के बाद एक नशे की सप्लाई करने वाले तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इस बीच एनसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को पकड़ा है. जोधपुर के हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले छात्रों के लिए उड़ीसा आंध्र प्रदेश से नशे की सप्लाई होने वाली थी.

इससे पहले एनसीबी की टीम ने तस्कर को पकड़कर 850 किलो गांजा बरामद किया. एनसीबी की टीम ने तस्करों के रिश्तेदारों के धर पर दबिश देकर नशीला पदार्थ जब्त किया. जिसकी कीमत करीब चार करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है. एनसीबी के ज्वाइंट डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गांजे को उड़ीसा और आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास के एक गांव से लाया जा रहा था.

नशे की खेप जोधपुर नागौर रोड पर स्थित आईआईटी, आयुर्वेद कॉलेज, एनएलयू, एफडीडीआई, एनआईएफटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों में ड्रग पेडलर के जरिए सप्लाई होना था. तस्करों की सप्लाई की सूचना मिलने पर जोधपुर में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजे के कुल 170 पैकेट बरामद किए गए. हर पैकेट का वजन पांच किलो है.

एनसीबी के ज्वाइंट डायरेक्टर सोनी ने बताया कि ऑपरेशन "शंकर" के तहत टीम को जोधपुर में गांजा सप्लाई होने की सूचना मिली थी. टीम ने करीब 22 दिन पहले कोटा से गांजा लेकर आ रहे एक युवक को जयपुर में पकड़ा था. उसके पास से 35 किलो गांजा भी बरामद किया गया था. युवक ने गांजे की बड़ी खेप जोधपुर भी सप्लाई होने की जानकारी दी थी.

4 करोड़ 30 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
एनसीबी की टीम को गांजे की सप्लाई की सूचना मिलने के बाद टीम ने जानकारी जुटाई, जिसमें सामने आया कि जोधपुर में करीब 800 किलो गांजा सप्लाई होने वाला है. टीम को गुरुवार सुबह 7:30 बजे एनसीबी सूचना तंत्र के मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर गांजा लेकर आने वाले हैं. टीम ने सुबह 8:15 पर जोधपुर के कुड़ी क्षेत्र के गोरा होटल से आगे फिटकाशनी के पास एक पिकअप को रुकवाया.

इस पिकअप की तलाशी में गांजे के 71 पैकेट मिले जिसमें हर पैकेट का वजन पांच किलो था. इस पिकअप ड्राइवर तस्कर अनिल कुमार पुत्र झालाराम निवासी बिश्नोईयों की ढाणी मोगड़ा कला जोधपुर को मौके से हिरासत में लिया गया.

एनसीबी की टीम ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गांजे की एक खेप वह अपने रिश्तेदार भागीरथ पुत्र  गुडा विश्नोइयां के घर पर रख कर आया है. टीम ने उसके रिश्तेदार भागीरथ के घर पर दबिश देकर वहां से 99 पैकेट बरामद किए. टीम गांजा तस्करी के मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

एनसीबी के जॉइंट डायरेक्टर सोनी ने बताया कि तस्कर से पूछताछ में सामने आया है कि नशे की खेप उड़ीसा के पूरी नाशक से सड़क मार्ग के जरिए जोधपुर लाया जाता था. इसके बाद जोधपुर नागौर रोड पर स्थित राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों तक अलग-अलग के जरिए सप्लाई किया जाता था.

संस्थानों के आस-पास बिक रहा नशीला पदार्थ
इन राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में पढ़ने वाले कई छात्र नशे की चपेट में आ चुके हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि अलग-अलग संस्थाओं के डायरेक्टर से भी बात हुई है. इसमें उन्होंने छात्रों के नशे की गिरफ्त में फंसने की चिंता जाहिर की है. एनसीबी के ज्वाइंट डायरेक्टर सोनी ने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के आसपास नशा बिकना चिंता का विषय है. एनसीबी अभियान चला रही है, किसी भी नशा सप्लायर को नशा माफिया को बक्शा नहीं जाएगा.

एनसीबी के ज्वाइंट डायरेक्टर सोनी ने बताया कि जोधपुर नागौर रोड पर स्थित आईआईटी, आयुर्वेद कॉलेज, एनएलयू, एफडीडीआई, एनआईएफटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों मे पढ़ने वाले छात्रों से ड्रग पेडलर दोस्ती के बहाने उन्हें नशे का आदि बनाते हैं. एनसीबी की टीम अब संस्थाओं के आसपास जांच पड़ताल कर रही है. कई ढाबों थड़ियों और होटल की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई है. इससे पुख्ता हो गया है कि यहां से भी छात्रों को नशा परोसा जाता है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार होने पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस करेगी सोशल मीडिया की निगरानी, सुसाइड की मंशा वाले मैसेज पर लिया जाएगा एक्शन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget