एक्सप्लोरर

Jaipur: जयपुर कूच के दौरान पुलिस ने BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को रोका, भरतपुर हाईवे जाम

BJP MP Kirodi Lal Meena Protest: जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 पर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात है. यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे 21 पर जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है.

Rajasthan Paper Leake Case: चुनावी राज्य राजस्थान में धरना-प्रदर्शन का दौर शुरु हो गया है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) किरोड़ी लाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक मामले को लेकर जयपुर में विधान सभा के घेराव के लिए अपने हजारों समर्थकों के साथ निकल पड़े हैं. दौसा से आ रहे मीणा और उनके समर्थकों को पुलिस ने जयपुर से 10 किमी पहले ही घाट की घुनी के चंद्र महल गार्डन के पास रोक दिया है. इसकी वजह से भरतपुर हाईवे पर लम्बा जाम लग गया है. 

इन मांगों को लेकर निकले हैं मीणा

बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की मांग है कि प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियों में 90 % आरक्षण दिया जाए. इसके साथ ही पेपर लीक मामले में बड़े मगरमच्छों को जल्द से जल्द गिरफतार किया जाए. इसी तरह की अन्य मांगों को लेकर उन्होंने मंगलवार की सुबह 11 बजे दौसा से जयपुर के लिए कूच किया. उनके साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं की फौज है. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जयपुर आकर विधानसभा का घेराव करने करने का एलान किया है. 

पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग

डॉ. मीणा का आरोप है कि कई प्रकरणों में खुद एसओजी के अधिकारी लिप्त हैं, ऐसे में जांच कैसे होगी. उन्होंने कहा कि इस सरकार में 16 से ज्यादा भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए, जिससे प्रदेश के हजारों युवाओं का भविष्य खतरे में आ गया है. ऐसे में इस पेपर लीक प्रकरण की CBI से जांच होनी चाहिए. 

नेताओं को भी बताया लिप्त

उन्होंने नकल प्रकरण में कई जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने के आरोप लगाए. मीणा ने कहा कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी तो जनप्रतिनिधियों के नाम भी सामने आएंगे. 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात है. यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे नम्बर 21 पर जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है.  दरअसल, जब से सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दौसा से अपने समर्थकों के साथ निकले थे, तभी से यह माना जा रहा था कि जयपुर शहर तक पुलिस उन्हें आने नहीं देगी. लिहाजा, हुआ भी वही. जैसे ही मीणा अपने समर्थकों के साथ घाट की घुनी के चंद्र महल गार्डन के पास पहुंचे तो पुलिस ने वहीं उनको रोक दिया.  इससे भरतपुर हाइवे पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी में जुटी BJP, जिला अध्यक्ष बदलकर पार्टी ने दिया ये संकेत

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget