एक्सप्लोरर

Rajasthan: जलाने से पहले नासिर-जुनैद को 16-17 घंटे तक गाड़ी में घुमाया, गौशाला में मिली स्कार्पियो, राजस्थान पुलिस का खुलासा

Rajasthan News: राजस्थान के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो गौरक्षक ग्रुपों ने 15 फरवरी को जुनैद-नासिर को पकड़ा. लेकिन उनके पास कोई गाय नहीं मिली.हरियाणा में घुसने से पहले दोनों की जमकर पिटाई की गई.

Nasir-Junaid Murder Case: राजस्थान पुलिस के जांचकर्ताओं ने कहा है कि कम से कम दो गौरक्षक दलों ने घायल जुनैद और नासिर को पूरे हरियाणा में 15 फरवरी को करीब 15 घंटे तक घुमाया. इसके अगले दिन ही दोनों का जला हुआ शव पाया गया था.जुनैद और नासिर 15 फरवरी को राजस्थान के भरतपुर से लापता हो गए थे.उनके जले हुए शव इसके अगले दिन हरियाणा के लोहारू में पाए गए थे.

कितने गौरक्षक दल हैं शामिल

राजस्थान पुलिस के जांचकर्ताओं ने अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि इस मामले में दो ग्रुप शामिल हैं. उनका कहना है कि इनमें से एक ग्रुप हरियाणा-राजस्थान के मेवात के इलाके में और दूसरा हरियाणा के जिंद-भिवानी और करनाल के इलाके में सक्रिय है. पुलिस इस हत्याकांड में और ग्रुपों के शामिल होने की आशंका की जांच कर रही है.

इनमें से एक ग्रुप में रिंकू सैनी, अनिल और श्रीकांत शामिल है. यह मेवात में काम करता है. 15 फरवरी को यह इस मामले में आरोपी बनाए गए मोनू राना, कालू, विकास, श्रीकांत, किशोर और गोगी के गुट के साथ मिलकर काम कर रहा था.मोनू राना वाला गुट हरियाणा के जिंद-भिवानी-करनाल के इलाके में काम करता है. आठ वांछित आरोपियों की एक सूची राजस्थान पुलिस ने बुधवार को जारी की. इसमें सैनी का भी नाम शामिल है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.इस मामले में मोहित यादव ऊर्फ मोनू मानेसर का नाम भी पहले एक आरोपी के रूप में आया था,लेकिन उसका नाम राजस्थान पुलिस की लिस्ट में नहीं है. लेकिन पुलिस उसे एक संदिग्ध मान रही है. 

कितने लोग आरोपी बनाए गए हैं

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक नौ लोगों की भूमिका साबित हुई है, इनके अलावा करीब दर्जनभर अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. भरतपुर के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि गौरक्षख नासिर और जुनैद को एक स्कार्पियो में लेकर गए थे. उन्होंने बताया कि इस स्कार्पियों का हरियाणा के जिंद के एक गौशाला में पता चला है.

राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो गौरक्षक ग्रुपों ने 15 फरवरी की सुबह जुनैद और नासिर को पकड़ा. लेकिन उन्हें उनके पास से कोई गाय नहीं मिली.  हरियाणा में घुसने से पहले दोनों की जमकर पिटाई की गई. पकड़ने के दो घंटे के अंदर ही वो जुनैद-नासिर को सौंपने के लिए हरियाणा पुलिस के पास गए.लेकिन दोनों की हालत देख हरियाणा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने से मना कर दिया. ये गौरक्षक 15 फरवरी की सुबह से अगले 16-17 घंटे तक हरियाणा में तबतक घूमते रहे जबतक कि शवों को जला नहीं दिया गया.आरोपी स्कार्पियो में थे. ये गौरक्षक नासिर-जुनैद की बोलेरो को भी चलाते रहे. हरियाणा के लोहारू में दोनों के शव उनकी बोलेरो के साथ जला दिए गए.

किस गौशाला में मिली स्कार्पियो

भरतपुर के आईजी गौरव श्रीवास्तव स्कार्पियो को इस मामले में बहुत ही अहम सबूत मानते हैं. उन्होंने बताया कि इस गाड़ी को जिंद के श्री सोमनाथ गौशाला के परिसर से बरामद किया गया है.उन्होंने बताया कि गाड़ी को हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में बरामद किया गया. गाड़ी की सीट पर खून पाया गया.उनका कहना था कि खून दोनों पीड़ितों का हो सकता है, जिन्हें मारा-पीटा गया था.

ये भी पढ़ें

Junaid-Nasir Murder: नासिर-जुनैद हत्याकांड में नया खुलासा, रिंकू सैनी से पूछताछ में 8 नाम आए सामने, पुलिस ने जारी की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget