एक्सप्लोरर

उदयपुर में बढ़ रहे मंप्स के मरीज, बच्चे ज्यादा प्रभावित, जानें बचाव के लिए चिकित्सा विभाग की जरूरी सलाह

Rajasthan News: मंप्स के मरीजों की संख्या उदयपुर में बढ़ रही है. उदयपुर संभाग के सबसे बड़े राजकीय महाराणा भुपाल चिकित्सालय में एक ही दिन में रिकॉर्ड मरीज दर्ज किए गए हैं. इनमें बच्चे ज्यादा हैं.

Mumps In Udaipur: प्रदेशभर में पैर पसार रहा मंप्स संक्रामक रोग उदयपुर में घातक हो चुका है. उदयपुर संभाग के सबसे बड़े राजकीय महाराणा भुपाल चिकित्सालय में एक ही दिन में रिकॉर्ड मरीज दर्ज किए गए हैं. बड़ी बात यह है कि इनमें ज्यादा संख्या बच्चों की है. तेजी से फैलने वाले इस संक्रामक रोग के लिए चिकित्सा विभाग ने सलाह भी जारी की है. आज से सभी हॉस्पिटल से इस रोग से जुड़े आंकड़े एकत्रित किये जाएंगे जिससे संख्या बढ़ सकती है. 

बच्चों की संख्या ज्यादा
 
महाराणा भुपाल चिकित्सालय में पिछले तीन दिन में मंप्स संक्रामक रोग से जुड़े 59 मरीज रिकॉर्ड किए गए हैं. इनमे मंगलवार को सबसे ज्यादा 22 मरीज मिले हैं. इनमे भी 12 मरीज 9 वर्ष तक के बच्चे हैं. यहीं नहीं 10 से 19 वर्ष तक का 1 और 20 से अधिक वाले 9 रोगी मिले हैं.
 
उदयपुर में महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अलावा राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल और कई निजी हॉस्पिटल भी हैं. यहां के आंकड़े एकत्रित नहीं किए हैं. आज इन सभी हॉस्पिटल से अकड़े एकत्रित किए जाएंगे जिससे वास्तविक स्थिति सामने आएगी. यह संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है. 
 
15 दिन तक आइसोलेट होने की सलाह, बच्चों को ना भेजे स्कूल
 
चिकित्सा विभाग की तरफ से सलाह जारी की गई है कि किसी भी व्यक्ति ने इससे जुड़े लक्षण दिखाई दे तो वह 15 दिन तक आइसोलेट हो जाए, किसी व्यक्ति के संपर्क में ना आए. वहीं यह भी सलाह दी जा रही है कि लक्षण की शुरुआत हो तो बच्चों को स्कूल ना भेजे ताकि दूसरे बच्चे संक्रमित होने से बच जाए. साथ ही वयस्क अपनी नौकरी या अन्य कार्यस्थल ना जाए. 
 
उदयपुर के राजकीय रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि यह एक संक्रामक रोग है जो मंप्स वायरस के कारण होता है. इसकी शुरुआत सिरदर्द, थकान और बुखार जैसे सामान्य लक्षण से शुरुआत होती है. इस रोग में 70% से अधिक मामलों में पेरोटाइटिस होता है यानी गला और जबड़ा सूज जाता है. पहले बचपन में आम बीमारी हुआ करती थी, 1967 में इसका टीका बना तो कमी आई थी, लेकिन प्रकोप अभी भी बना हुआ है. यहां संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने या बात करने से फैलता है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget