एक्सप्लोरर

India Canada Conflict: 'आतंकी की मौत पर मनाते हैं मातम, कनाडा बना दूसरा पाक', जस्टिन ट्रूडो पर भड़के एमएस बिट्टा

India Canada Tension: भारत और कनाडा के बीच मौजूदा कूटनीतिक तनाव को लेकर अलग-अलग तबके की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस मामले में एमएस बिट्टा ने भी अपनी राय रखी.

Jodhpur News: भारत (India) और कनाडा (Canada) के बीच जारी तनाव के बीच ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा (Maninderjeet Singh Bitta) ने कहा कि खालिस्तान (Khalistan) पर सिर्फ राजनीति हो रही है. खालिस्तान कभी भी नहीं बनेगा, और अगर ऐसी नौबत आए तो उसके लिए हमारे जैसे देशभक्तों की लाशों से गुजरना होगा. बिट्टा ने कहा कि पूरा सिख (Sikh) समाज एकजुट हो जाएगा. गुरुद्वारा (Gurudwara) साहिब संगत एकत्रित कर ले और कहे हमें खालिस्तान नहीं चाहिए. हम खालिस्तान की मांग करने वालों के साथ नहीं हैं. इस तरह की अपील के बाद आप देखिए यह आंदोलन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. 

बिट्टा ने कहा कि अमेरिका में 11 सितंबर को आतंकवादी हमला हुआ था. उसके बाद पाकिस्तान ने आतंकवादियों को बना दी, यह पूरी दुनिया ने देखा इसी तरह से कनाडा भी दूसरा पाकिस्तान बन गया है. आतंकवादी गैंगस्टर माफिया वहां पनहा ले रहे हैं. भारत में अशांति का माहौल कनाडा में बैठे आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है. 

धर्म के ठेकेदारों को तोड़नी होगी चुप्पी- बिट्टा
एमएस बिट्टा ने कहा, ''खालिस्तानियों के विरुद्ध कोई सिख भाई सड़क पर आए या ना आए. गुरुद्वारा कमेटी आए या ना आए इसके खिलाफ बोले या ना बोले लेकिन बिट्टा खिलाफ बोलता रहेगा. इसके लिए कई गोलियां और बम खाने को भी तैयार हैं. आखिर समाज के ठेकेदारों और धर्म के ठेकेदारों को बोलना ही पड़ेगा. धर्म के ठेकेदारों को सड़क पर आकर खालिस्तान का समर्थन करने वाले देशद्रोहियों को कहना ही होगा कि तुम गलत हो और तुम्हारे कारण ही हमारे बच्चे फंसे हैं.''

सरदार बनना है तो अर्जन सिंह जैसा बनो- बिट्टा
बिट्टा ने आगे कहा, ''जिस तरह से पाकिस्तान में आतंकवादियों के मरने के बाद मातम मनाया जाता है. इसी तरह से कनाडा में आतंकवादियों के मरने पर मातम मनाया जा रहा है. लेकिन मैं कह दूं कि हमारे धर्म का जो सुंदर पहनावा गुरु महाराज ने दिया है. उसको भी बिगाड़ने का काम किया है. सरदार बनना है तो जगजीत सिंह और एयर मार्शल अर्जन सिंह जैसा बनो. जो देश के लिए सेवा करते थे.''

ये भी पढ़ें-  Rajasthan News: राघव-परिणीति के साथ यह मेहमान पहुंचे लीला होटल, शाम तक प्रियंका चौपड़ा के आने की संभावना

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget