एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: रविशंकर प्रसाद के बयान पर कमलनाथ का तंज, 'पहले वह खुद को चुनाव जीतकर दिखाएं'

MP Elections 2023 News: मध्य प्रदेश के दौरे पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के चुनाव जीतने पर आशंका जताई थी अब इसको लेकर खुद कमलनाथ का जवाब आया है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) चुनाव में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेताओं के बीच वाक-युद्ध छिड़ा हुआ है. इस वक्त यह लड़ाई बीजेपी के सांसद रविशंकर प्रसाद के एक बयान से शुरू हुई है जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि छिंदवाड़ा (Chhindwara) से कमलनाथ (Kamal Nath) निराशा की लड़ाई लड़ रहे हैं. उनका इतना कहना था कि कमलनाथ ने भी उनपर पलटवार करते हुए दो-टूक सुना दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मध्य प्रदेश के दौरे पर थे. भोपाल में पत्रकारों से  बातचीत में एक सवाल के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''मैं कल छिंदवाड़ा गया था, कमलनाथ जी छिंदवाड़ा में कठिनाई में हैं. अगर वह वहां हार जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. मेरे अवलोकन के अनुसार वे हताशा भरी लड़ाई लड़ रहे हैं.'' उनके इस बयान पर कमलनाथ ने भी जवाब दिया है. कमलनाथ ने रविशंकर प्रसाद पर चुटकी लेते हुए कहा, ''वह कुछ भी कहते रहें. पहले रविशंकर प्रसाद खुद कहीं से चुनाव जीतकर बताएं.''

मध्य प्रदेश में चल रही कुर्ता-फाड़ राजनीति- रविशंकर प्रसाद
उधर, जबलपुर दौरे पर रविशंकर प्रसाद ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तुलना शोले फिल्म के जय-वीरू की जोड़ी से करने पर तंज करते हुए कहा था कि ''हम सभी ने शोले फिल्म देखी है. सभी को पता है कि जय-वीरू कौन थे और उनकी कहानी कहां से शुरू होती है, यह हम सबको पता है.'' रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि इस समय मध्य प्रदेश में कुर्ता फाड़ राजनीति चल रही है.

प्रह्लाद पटेल ने भी कमलनाथ को लेकर की यह भविष्यवाणी
 बता दें कि रविशंकर प्रसाद से पहले केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल भी यह दावा कर चुके हैं कि कमलनाथ को छिंदवाड़ा में हार का मुंह देखना पड़ेगा. उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि कांग्रेस छिंदवाड़ा की सातों विधानसभा सीटों पर हार जाएगी.

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: 'जय-वीरू नहीं बल्कि श्याम-छेनू हैं', सीएम शिवराज का कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जेल से छूटकर आया युवक गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका, सुबह बेड पर मिली लाश
जयपुर: जेल से छूटकर आया युवक गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका, सुबह बेड पर मिली लाश
जोधपुर: सरपंच चुनाव में गायब हुए 150 मतपत्र, विरोध में थाने पर पथराव
जोधपुर: सरपंच चुनाव में गायब हुए 150 मतपत्र, विरोध में थाने पर पथराव
Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget