एक्सप्लोरर

Mount Abu: माउंट आबू में लापता प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह सुरक्षित मिले, 36 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mount Abu: उदयपुर से माउंट आबू घूमने आए प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह शेरगांव के जंगलों में लापता हो गए थे. जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य दलों ने 36 घंटे के सघन तलाशी अभियान के बाद उन्हें सुरक्षित ढूंढ निकाला.

राजस्थान के पर्यटन स्थल माउंट आबू से बड़ी खबर सामने आई है. उदयपुर से घूमने आए प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, जो शनिवार को शेरगांव के जंगलों में लापता हो गए थे, उन्हें सोमवार को सुरक्षित ढूंढ निकाल लिया गया. जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, वन विभाग, सीआरपीएफ, आर्मी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चलाए गए 36 घंटे लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद यह सफलता मिली.

शनिवार को उदयपुर से आए छह लोगों का एक दल माउंट आबू घूमने आया था. भ्रमण के दौरान यह दल शेरगांव की ओर ट्रेकिंग पर निकला. घना जंगल और पगडंडी वाला रास्ता होने के कारण दल के ही सदस्य प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह अचानक साथियों से बिछड़ गए.

शाम तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई. देर रात मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने पर पता चला कि उनकी अंतिम लोकेशन शेरगांव के पास एक मंदिर के आसपास की थी. इस बीच खाई में गिरने की आशंका भी जताई गई.

प्रशासन कैसे हरकत में आया?

  • जिला प्रशासन ने तुरंत पुलिस, वन विभाग, आपदा प्रबंधन दल, सीआरपीएफ, आर्मी और स्थानीय लोगों की कई टीमें गठित कीं.
  • शनिवार देर रात से ही तलाश जारी रही.
  • रविवार सुबह से अलग-अलग टीमें शेरगांव वन्य क्षेत्र में भेजी गईं.
  • इलाके के हर हिस्से को खंगाला गया लेकिन दिनभर कोई सफलता नहीं मिली.
  • रविवार रात को विशेष 15 सदस्यीय टीम को जंगल में भेजा गया. टीम में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट, स्थानीय ट्रैकर्स और ग्रामीण शामिल थे.
  • टीम रातभर जंगल में ठहरी ताकि सोमवार सुबह होते ही तलाश दोबारा शुरू की जा सके.

मुश्किल हालात में सर्च ऑपरेशन

सर्च ऑपरेशन आसान नहीं था. इलाके में लगातार बारिश हो रही थी और घना जंगल होने से टीमों के लिए आगे बढ़ना बेहद कठिन था. रविवार की रात जंगल में ठहरी टीम को फायदा हुआ क्योंकि सोमवार सुबह भारी बारिश के बावजूद वे पहले से ही सर्च लोकेशन के नजदीक मौजूद थे.

कैसे मिला प्रोफेसर का पता?

सोमवार सुबह करीब 9 बजे प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह से मोबाइल पर संपर्क हुआ. टीमें तुरंत उनकी लोकेशन की ओर बढ़ीं और कुछ ही देर बाद उन्हें सुरक्षित ढूंढ लिया गया.

जिला कलेक्टर का बयान

जिला कलेक्टर ने कहा, शनिवार को ट्रेकिंग के दौरान छह लोगों के दल से प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह बिछड़ गए थे. सूचना मिलते ही प्रशासन ने कई टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. रविवार रात से ही एक विशेष टीम जंगल में मौजूद रही, जिससे सोमवार सुबह तुरंत तलाश शुरू हो पाई. स्थानीय ग्रामीणों और ट्रैकर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा. सीआरपीएफ और अन्य दलों ने समन्वय के साथ काम किया. सबसे बड़ी बात यह रही कि प्रोफेसर साहब ने खुद भी हिम्मत बनाए रखी. आज सुबह 9 बजे उनसे संपर्क हुआ और बाद में सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया.”

Input By : तुषार पुरोहित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget