एक्सप्लोरर

Rajasthan Teacher Transfer: राजनीतिक घमासान के बीच राजस्थान में पांच हजार से ज्यादा शिक्षकों का ट्रांसफर, पढ़ें पूरी खबर

तबादला सूची में 1254 विभिन्न विषयों के व्याख्याता और 3354 वरिष्ठ अध्यापक, 16 प्राचार्य और 245 उप प्राचार्य का नाम शामिल है. कुल मिलाकर 5 हजार से अधिक शिक्षकों को इधर से उधर किया गया है.

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच 5 हजार से अधिक शिक्षकों का तबादला हो गया है. तबादला सूची में 1254 विभिन्न विषयों के व्याख्याता और 3354 वरिष्ठ अध्यापक,  16 प्राचार्य और 245 उप प्राचार्य का नाम शामिल है.  24 कनिष्ठ सहायकों और 22 संस्कृत शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नत कर पदस्थापन किया गया है. कुल मिलाकर 5 हजार से अधिक शिक्षकों को इधर से उधर किया गया है. इससे पहले करीब 11 हजार शिक्षा अधिकारियों और वरिष्ठ अध्यापकों का तबादला आदेश आया था.

राजनीतिक घमासान के बीच शिक्षकों का तबादला

कुछ दिन की शांति के बाद 24-26 सितंबर को तबादला की नई लिस्ट जारी हो गई है. सूची के अनुसार जयपुर में 552, जोधपुर में 425, उदयपुर में 351, अजमेर में 319, चूरू में 270, कोटा में 256, बीकानेर में 226, भरतपुर में 207, पाली में 82, अंतर मंडल में 676 व्याख्याताओं का तबादला किया गया है. प्राचार्यों की तबादला सूची बीकानेर शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से जारी हुई है. महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में साक्षात्कार से लिए गए कुछ प्राचार्यों को वापस सामान्य स्कूलों में भेजा गया है.

15 विषयों के 1254 व्याख्याताओं का तबादला किया गया. सूची में केवल हिंदी और अंग्रेजी विषय के व्याख्याता नहीं हैं. माना जा रहा है कि जल्दी ही इन दो विषयों के भी व्याख्याताओं का तबादला कर दिया जाएगा. तबादला सूची में सबसे ज्यादा वरिष्ठ अध्यापकों को शामिल किया गया है. संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने 2 हजार 678 वरिष्ठ अध्यापकों के भी तबादले किए हैं. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से 676 वरिष्ठ अध्यापकों का अंतर मंडल ट्रांसफर हुआ है.

Bharatpur News: पेट्रोल पंप पर लूट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पुलिस को दी थी चुनौती

तबादला सूची पिछले एक महीने से लगातार है जारी

अब तक जारी तबादला सूची में राजनीति विज्ञान के 373, इतिहास के 224, भूगोल के 208, रसायन विज्ञान के 119, जीव विज्ञान के 86, भौतिक विज्ञान के 85, संस्कृत के 32, वाणिज्य के 29, गृह विज्ञान के 28, गणित के 25, अर्थशास्त्र के 17, उर्दू के 14, चित्रकला के 7, समाज शास्त्र के 4 और राजस्थानी के 3 व्याख्याता हैं. शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों की तबादला सूची पिछले 1 महीने से लगातार जारी की जा रही है. सूची जारी करने में कोई जल्दबाजी नहीं हो रही है. शिक्षकों से ऑनलाइन नाम लगातार मांगे जा रहे हैं. नाम सामने आने के साथ ही सूचियां जारी की जा रही हैं. 

Bharatpur: ससुराल वाले चुपचाप कर रहे थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने चिता से निकलवाया महिला का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget