एक्सप्लोरर

औरंगजेब की तारीफ मामले में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की VC ने मांगी माफी, 'मुगल शासकों के सामने...'

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर सुनीता मिश्रा ने कहा कि मेरे बयान के कारण महाराणा प्रताप के अनुयायियों और राजपूत समाज की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है, यह मेरी भूल है.

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने मुगल बादशाह औरंगजब को कुशल शासक बताए जाने के मामले में माफी मांग ली है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है. यहां के वीरों ने कभी भी मुगल शासकों के सामने सर नहीं झुकाया और उनका डटकर मुकाबला किया.

सुनीता मिश्रा ने कहा, ''हाथ जोड़कर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, समस्त मेवाड़ वासियों, राजस्थान वासियों एवं विशेषकर राजपूत समाज से क्षमा प्रार्थी हूं. मेवाड़ की यह भूमि केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि वीरता, स्वाभिमान और त्याग का प्रतीक है. यही वह पवित्र धरती है जिसने महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान जैसे अमर यशस्वी वीरों को जन्म दिया, जिन्होंने मातृभूमि और धर्म की रक्षा हेतु कठिनतम परिस्थितियों में भी समझौता नहीं किया. उनकी गौरवगाथा हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी.''

यह मेरी भूल है- सुनीता मिश्रा 

उन्होंने कहा, ''हाल ही में उदयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मेरे द्वारा दिए गए वक्तव्य मे औरंगजेब को एक कुशल शासक बताया गया. इस कारण महाराणा प्रताप के अनुयायियों और राजपूत समाज की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है, यह मेरी भूल है. मेरा उद्देश्य कभी भी इस अमर वीरभूमि और इसके महानायकों का अपमान करना नहीं था. मैं तहे दिल से समस्त मेवाड़ वासियों, राजस्थान वासियों एवं विशेषकर राजपूत समाज से अपनी भूल की क्षमा माँगती हूँ.''

सुनीता मिश्रा ने कहा, ''मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे महाराणा प्रताप की चरणरज से पवित्र इस मेवाड़ की धरती पर कार्य करने और सेवा का अवसर मिला है. इस गौरवशाली भूमि के प्रति सम्मान और निष्ठा मेरे हृदय में सदैव बनी रहेगी. अतः मैं पुनः निवेदन करती हूँ कि मेरे वक्तव्य से हुई सभी प्रकार की पीड़ा के लिए मुझे क्षमा करने का कष्ट करें.''

विवाद खत्म?

वाइस चांसलर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा के सार्वजनिक माफीनामे के बाद अब यह विवाद पूरी तरह खत्म हो जाने की उम्मीद है. उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई संगठनों ने उनकी माफी को मंजूर कर लिया है. हालांकि वाइस चांसलर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा का यह भी कहना था कि कुछ लोगों ने उनके बयान को गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश किया था. उन्होंने कभी भी मुगल बादशाह की तारीफ नहीं की थी. कॉन्फ्रेंस में शिक्षाविद होने के नाते तत्कालीन घटनाक्रम का जिक्र कर रही थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget