एक्सप्लोरर

Udaipur: उदयपुर पहुंचीं मिस इंग्लैंड ने स्कूली बच्चों से की मुलाकात, जानिए जेसिका गैगन के पसंदीदा विषय

Rajasthan News: उदयपुर पहुंचीं मिस इंग्लैंड जेसिका गैगन का लोगों ने जोरदार स्वागत किया है. राजस्थान बाल कल्याण समिति के सदस्य भी साथ में हैं. शुक्रवार को मिस इंग्लैंड उदयपुर से रवाना हो जाएंगी.

Miss England Jessica Gagen: मिस इंग्लैंड जेसिका गैगन बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचीं. उदयपुर आगमन पर लोगों ने स्वागत किया. झाड़ोल में उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की. जेसिका गैगन दो दिन तक उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी. राजस्थान बाल कल्याण समिति के सदस्य भी साथ में हैं. शुक्रवार को उदयपुर से मिस इंग्लैंड रवाना हो जाएंगी. राजस्थान बाल कल्याण समिति की सदस्य रितु सिंह ने बताया कि मिस इंग्लैंड बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचीं हैं. उन्होंने कहा कि खिताब जीतने के बाद मिस इंग्लैंड का टूर होता है. अलग-अलग जगह की शिक्षा, विकास काम, किसानों की खेती के तरीकों को मिस इंग्लैंड को जानना होता है.

मिस इंग्लैंड ने उदयपुर में स्कूली बच्चों से की बात

राजस्थान बाल कल्याण समिति कई वर्षों से शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में काम कर रही है. जेसिका को सबसे पहके झाड़ोल क्षेत्र में ले जाया गया. उन्होंने स्कूल के बच्चों से बातचीत कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. शाम को जेसिका का देवली के स्कूल में जाने का कार्यक्रम है. स्कूली बच्चों से बात कर पढ़ाई के बारे में जानकारी लेंगी. राजघराने के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. गुरुवार को अलग-अलग जगह विजिट होगी.


Udaipur: उदयपुर पहुंचीं मिस इंग्लैंड ने स्कूली बच्चों से की मुलाकात, जानिए जेसिका गैगन के पसंदीदा विषय

जानिए जेसिका गैगन के पसंदीदा विषय क्या हैं?

6 सितंबर 1995 को ओरम्सकिर्क (Ormskirk) में जन्मी जेसिका गैगन ने 17 अक्टूबर 2022 को हॉलिडे इन बर्मिंघम में मिस इंग्लैंड का खिताब जीता था. माता-पिता ने जेसिका गैगन का छोटी बहन के साथ शहर स्केलेर्सडेल में पालन पोषण किया. जेसिका गैगन के पसंदीदा विषय गणित, विज्ञान, कला और खेल हैं. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने तक उन्होंने खेल में महारत हासिल कर ली थी. स्कूल में असिस्टेंट हेड गर्ल और स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर का खिताब भी जेसिका गैगन हासिल कर चुकी हैं. मैनचेस्टर में बॉस मॉडल एजेंसी के लिए पार्ट टाइम मॉडलिंग का भी उन्होंने काम किया है. 

Sanjeevani Scam: गरीबों का पैसा वापस दिलवाने के लिए आगे क्यों नहीं आते? गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget