एक्सप्लोरर

Rajasthan: साइबर सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएगी सरकार, मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया पूरा प्लान

Cyber Security in Rajasthan: गृह राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया के उपयोग से अनेक सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन इससे संबंधित अपराधों में भी वृद्धि हुई है.

Rajasthan News: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार राज्य में साइबर सुरक्षा की दृष्टि से सकारात्मक कदम उठाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य को अपराध मुक्त किया जाएगा. बेढम 'राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर' में 'राजस्थान पुलिस साइबर अपराध जागरूकता मिशन' के तहत आयोजित 'राजस्थान पुलिस हैकथॉन 1.0' के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे.

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया के उपयोग से अनेक सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन इससे संबंधित अपराधों में भी वृद्धि हुई है. विशेष रुप से मेवात क्षेत्र में बढ़े अपराधों पर रोक लगाने के लिये सार्थक प्रयास की आवश्यकता है. उन्होंने सभी जिलों में साइबर विशेषज्ञ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित करने का सुझाव दिया.

आधिकारिक बयान के अनुसार इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने कहा कि राजस्थान पुलिस हैकथॉन शुरू कर साइबर सुरक्षा की दृष्टि से अभिनव शुरुआत की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय हैकाथॉन में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और स्टार्टअप्स के 1665 प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन कराया गया है.

इनमें लगभग 300 टीम भाग लेंगी. ये टीम 12 साइबर सुरक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान निकालने के लिए 36 घंटे तक निरंतर काम करेंगी. हैकाथॉन के विजेताओं को विभिन्न श्रेणियां में कुल 20 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही कई इच्छुक टीम को राजस्थान पुलिस के इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा.

साहू ने कहा कि राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने, महिलाओं सहित कमजोर वर्गों को त्वरित न्याय दिलाने एवं आमजन के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है.

डीजीपी (साइबर सुरक्षा) डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि साइबर अपराध पुलिस के समक्ष निरन्तर चुनौती प्रस्तुत कर रहे हैं. पुलिस साइबर अपराध की रोकथाम के लिए तत्परता से कार्य कर रही है लेकिन साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए जनजागरूकता आवश्यक है.

'भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश कुमार ने बताया कि यह संस्थान देश में साइबर अपराध से समन्वित और व्यापक तरीके से निपटने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की एक पहल है.

ये भी पढ़ें

Ramlala Pran Pratishtha: 'हम सब राम के भक्त हैं लेकिन...', राम मंदिर और BJP पर क्या बोले अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पेपर लीक: RPSC पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा गिरफ्तार, सरकारी आवास से 60 लाख में बेचा था पेपर
राजस्थान पेपर लीक: RPSC पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा गिरफ्तार, सरकारी आवास से 60 लाख में बेचा था पेपर
राजस्थान: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, डॉक्टर की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, डॉक्टर की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Ajmer News: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सुरक्षा सेंध, बड़ी देग के अंदर कूदा शख्स, खादिम से हाथापाई
अजमेर: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सुरक्षा सेंध, बड़ी देग के अंदर कूदा शख्स, खादिम से हाथापाई
उदयपुर में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारने पर BSP का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारने पर BSP का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget