एक्सप्लोरर

उदयपुर में प्रेमिका की सगाई से नाराज प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, खुद भी की खुदकुशी की कोशिश

Udaipur News: उदयपुर के हिरण मगरी इलाके में 22 वर्ष की निकिता नाम की युवती की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. उसकी सगाई से नाराज प्रेमी ने हाेटल में बुलाकर माैत के घाट उतार दिया.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आई है. हिरण मगरी इलाके में मंगलवार की सुबह एक होटल में 22 साल की निकिता द्विवेदी नाम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है, कि युवती की हत्या उसके प्रेमी विजय भोई ने की, जो उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया था.

पुलिस के अनुसार, निकिता द्विवेदी मूलतः ऋषभदेव की रहने वाली थी. वह विजय भोई के साथ होटल में ठहरी थी. सूत्रों के मुताबिक, निकिता की हाल ही में किसी और से सगाई तय हुई थी, जिससे विजय बेहद नाराज था. दोनों के बीच बीते कुछ समय से बातचीत बंद थी, लेकिन विजय ने उसे अंतिम बार मिलने के लिए होटल बुलाया.

निकिता की सगाई से बेहद नाराज था विजय

होटल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, कमरे से किसी तरह की चीख-पुकार सुनाई नहीं दी, लेकिन कुछ समय बाद विजय अकेले होटल से बाहर निकला और सीधे हॉस्पिटल चला गया. वहां उसने बताया कि उसने अपनी कलाई की नस काट ली है. सूचना मिलने पर होटल स्टाफ ने कमरे में जाकर देखा तो निकिता का शव फर्श पर पड़ा था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे.

पुलिस का मानना है कि होटल में किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर विजय ने निकिता का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

पुलिस ने आरोपी विजय भोई को अस्पताल से डिटेन कर लिया है. उसके बयान लिए जा रहे हैं और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक प्रथम  मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले की असली वजह सामने आयेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget