एक्सप्लोरर

जालौर में युवक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी, CM हेल्पलाइन पर 'लुटेरी दुल्हन' ने की शिकायत

Rajasthan News: जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर रुपए हड़पकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें एक माह बाद सीएम हेल्पलाइन की मदद लेकर दुल्हन फरार हो गई.

Jalore News: राजस्थान जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर रुपए हड़पकर धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है. जिसमें शादी के एक महीने बाद सीएम हेल्पलाइन की मदद से दुल्हन फरार हो गई. बता दें कि युवती ने शादी के नाम पर पहले तो कुछ दलालों से रुपए हड़प लिए और उसके बाद सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने लाई और सखी सेंटर भेजा गया. इसके बाद युवती के परिजन उसे ले गए.

बता दें कि मामला जिले सायला थाना क्षेत्र का है. जिसमें सांगाना निवासी एक युवक करतारसिंह की शादी गुजरात के डिसा में एक युवती से होटल में 26 अक्टूबर को हुई थी उसके बाद 21 नवंबर को अचानक घर पर पुलिस आई और उसकी पत्नी को उठा ले गई. युवक ने सायला थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी लेकिन आरोप है कि पीड़ित की रिपोर्ट पर सायला थाने में मामला दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने अब मामले की एसपी से गुहार लगाई है. जिसमें आरोप है कि कांस्टेबल पब्बाराम ने मामला दर्ज करने के बजाय युवक को धमकाया था. अब पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अब मामले में एसपी से गुहार लगाई है.

जानें क्या है पूरा मामला
पीड़ित युवक सायला के सांगणा निवासी करतार सिंह पुत्र तगसिंह ने रिपोर्ट दी की उसके गांव के गौतम सिंह पुत्र मोहब्ब सिंह ने 2 अक्टूबर को उसके घर आकर शादी करवाने का प्रस्ताव रखा. इसके लिए उसने आसाणा निवासी मोडसिंह से मिलकर 3.50 लाख रुपए शादी के लिए देने और गुजरात के डिसा जाने के लिए कहा. जब 8 अक्टूबर को उसके पिता के साथ गौतम सिंह मोड सिंह व परबतसिंह सहित लोग डिसा गए वहां वीडियो कॉल पर लक्ष्मी कंवर नाम की युवती से बात करवाई. इसके बाद 10 अक्टूबर को इन्हीं लोगों की मौजूदगी में उसके घर पर लक्ष्मी कंवर नाम की युवती के साथ शादी तय की गई.

इसके पश्चात पीड़ित के पिता ने उन लोगों को शादी के एवज में 30 हजार रूपए नकद व 20 हजार राशि भरतसिंह के खाते में ट्रांसफर किए. 26 अक्टूबर को करतार सिंह और उसके पिता तगसिंह एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ डिसा में पहुंचा. वहां गौतमसिंह को 3 लाख नकद  देने के बाद शादी कराई गई. शादी के करने के बाद दुल्हन को लेकर घर पहुंचा.

पीड़ित को पता चली दुल्हन की सच्चाई
पीड़ित का कहना है कि उनको पता चला की लक्ष्मी कंवर फ्रॉड है और वह फरार होने की फिराक में है. ऐसे में 18 नवंबर को जब भरत सिंह और कुछ लोग उसे लेने आए तो मना किया. लेकिन उसके बाद जब सायला पुलिस आई तो उसको लेकर गई. जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है. पीड़ित का आरोप है कि जब उसकी शादी हुई उस दौरान के कुछ वीडियो भी है जिसमें गौतम सिंह व भरत सिंह शादी से पहले रूपों का लेनदेन करते दिख रहे हैं. इसमें एक व्यक्ति डील की गई राशि लेते हुए नजर आ रहा है. इसके अलावा एक और वीडियो भी है जिसमें उसकी शादी हुई उस दौरान फेरे लिए जा रहे हैं.

पीड़ित का आरोप है कि उन लोगों को पता चल गया था की लक्ष्मी कंवर फ्रॉड है और वह फरार होने की फिराक में है इसलिए भरत सिंह और अन्य लोग लेने आए थे तब इसकी हकीकत जानकर नहीं भेजा था.  21 नवंबर को घर पुलिस आई और उसको ले गई . उन्होंने थाने जाकर पता किया तो बताया की युवती अपने घर जाना चाहती है.  

कांस्टेबल ने पीड़ित का रिपोर्ट लेने से किया मना
इस पर पीड़ित युवक ने थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी तो कांस्टेबल पब्बाराम ने रिपोर्ट नहीं ली और पीड़ित को धमकाया. इसके बाद पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर उसके साथ हुई शादी का झांसा देकर शादी के नाम पर रुपए हड़प कर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई की एसपी से गुहार लगाई है. मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल अब तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है. 

मामले में पुलिस के अनुसार युवती की ओर से सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर युवती की शिकायत के बाद उसको पुलिस थाने लाया गया था. जिसमें उसने बताया कि वो अपने पीहर जाना चाहती थी. जब उसे कोई लेने नहीं आया तो सखी सेंटर भेजा गया और अगले दिन उसके परिजन पहुंचे तो उनके साथ भेज दिया. (हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Jalore News: जालौर में अज्ञात मानव अवशेष मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget