एक्सप्लोरर

Jalore News: जालौर में अज्ञात मानव अवशेष मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Jalore Latest News: जालोर जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के कागमाला गांव में ओरण भूमि पर मानव अंगों के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

Rajasthan News: राजस्थान में जालौर जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के कागमाला गांव के ओरण में मानव अवशेष और अस्थियां मिलने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात मानव अवशेष को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. जहां यह अवशेष और अस्थियां मिली हैं, वह पूरा ओरण का इलाका है. इसके अलावा यहां घनी झाड़िया भी हैं और आसपास में शमशान का इलाका भी लगता है. 

यह मामला जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के कागमाला गांव के ओरण का है, जहां मानव के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों की सूचना पर जसवंतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों से सूचना मिली कि ओरण भूमि पर मानव अवशेष पड़े हैं. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की, जिसमें मानव खोपड़ी, कुछ हड्डियों के साथ घटनास्थल से चप्पल और पानी की बोतल बरामद हुई. 

पुलिस ने मानव अवशेष मिलने की सूचना एफएसएल टीम को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने मौका स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मिले अवशेष और हड्डियां को बरामद कर जांच शुरू की है. पुलिस टीम और एफएसएल टीम द्वारा आस-पास के इलाके में निरीक्षण भी किया गया. फिलहाल अब तक पुलिस को कोई अहम सुराग इस संबंध में नहीं मिला है.

क्या है पूरा मामला?
थानाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र के कागमाला ओरण में मानव के अवशेष और हड्डियां पड़ी हुई है. इसके बाद मानव अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर मौका स्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाया गया. मानव अंगों के मिले अवशेष के संबंध में शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि, एफएसएल रिपोर्ट के बाद खुलासा हो पाएगा.

उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को अज्ञात मानव का कटा हुआ पैर का पंजा मिला था, जिसको जब्त कर एफएसएल को जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल किसी महिला या पुरुष के शरीर के यह अवशेष हैं यह जांच के बाद पता लग पाएगा.

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव में BJP की बंपर जीत और कांग्रेस की करारी हार, कई दिग्गजों का भविष्य खतरे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget