एक्सप्लोरर

Beawar: राजस्थान के ब्यावर में कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा श्रोताओं का हुजूम, इस गीत पर भर आई लोगों की आंखें

Mahashivratri 2023: ब्यावर में आधी रात तक कवियों की रचना का श्रोता आनंद लेते रहे. लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने एक से एक पंक्तियां सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी.

Kumar Vishwas In Rajasthan: ब्यावर (Beawar) में श्री शिव विवाह महोत्सव समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivratri 2023) पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. कवियों को सुनने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा. मंच पर आए लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का श्रोताओं ने तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया. आधी रात तक श्रोता काव्य रचना का आनंद लेते रहे. मोहब्बत के मधुर गीतों से गगन गूंजता रहा. कवि सम्मेलन में राजनीति पर भी कटाक्ष किए गए. 

कवि सम्मेलन में राजनीति पर कटाक्ष

कुमार विश्वास ने कोई दीवाना कहता है.., मोहब्बत एक अहसासों की पावन सी कहानी है, कभी कबीरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है.., भीड़ में तो घिरा हूं मगर सच कहूं, हूं मैं बिलकुल अकेला तुम्हारे बिना.., वक्‍त के क्रूर छल का भरोसा नहीं, आज जी लो कल का भरोसा नहीं.. पंक्तियां सुनाकर दाद बटोरी. प्रेम से जुड़े कई मुक्तक सुनाए. कुमार विश्वास को सुनकर पांडाल वाह-वाह करने लगा. कब तक गीत सुनाऊं राधा.. गीत गाकर कन्हैया की राधा से शिकायत सुनाई तो कई श्रोताओं की आंखे भर आईं. कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई राजनेताओं पर कटाक्ष किए. देश में बढ़ती महंगाई, नोटबंदी, कोरोना और बाबा रामदेव के योग का जिक्र भी किया. मेवाड़ के वीरों को याद करते हुए कवि ने नमन किया. हास्य कवि सुरेंद्र दुबे को भी कई बार याद किया.

महामंडलेश्वर के सानिध्य में आयोजन

काव्य सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री योगिता चौहान की सरस्वती वंदना से हुई. सरस्वती वंदना के बाद दिनेश बावरा, अजय अंजाम, सुदीप भोला ने कविताएं सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया. महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि के सानिध्य में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. कवि सम्मेलन में भीड़ कुमार विश्वास को सुनने के लिए बेताब दिखाई दी. आयोजन के समिति अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापति, मंत्री राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद लोढ़ा, संयोजक मनीष रांका, रामकिशोर चौहान, राजेश प्रजापति ने कवियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया. प्रदेश के कई शहरों से आए हजारों श्रोताओं ने आधी रात तक काव्य रचनाओं का आनंद लिया.

Maha Shivratri 2023: मेवाड़ के कुंभलगढ़ किले में छह फीट ऊंचा है शिवलिंगम, जानिए नीलकंठ महादेव मंदिर का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget