एक्सप्लोरर

सदन में गतिरोध पर अशोक गहलोत का सीएम भजनलाल पर तंज, 'पता नहीं कहां से...'

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में दादी वाले बयान पर गतिरोध बना हुआ है. कांग्रेस के विधायकों का धरना जारी है. इस बीच अशोक गहलोत ने विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग की है.

Rajasthan News:  राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने लटके-झटके पता नहीं कहां से सीख लिए हैं. दो घंटे तक सदन में हंगामा होता रहा और वह लटके-झटके के साथ अपनी बात रखते रहे. बीजेपी सरकार ने साल भर में इतना निकम्मापन दिखाया है. राजस्थान में दलितों के साथ अत्याचार और रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं. 

अशोक गहलोत ने कहा कि ''उनके ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मेरा फोन रिकॉर्ड हो रहा है. तो उनको इतना ही कहना था कोई टेलीफोन रिकॉर्ड नहीं हो रहा जैसा कि मैं अपनी सरकार में कहा था, 'ना हुआ है. ना ही होगा.' गृह मंत्री खुद मुख्यमंत्री हैं लेकिन जानबूझकर उन्होंने कहा कि यह हल्ला होने दो जिससे कि नेता प्रतिपक्ष बोल नहीं पाए.''

हमारे नेताओं का निलंबन समाप्त हो - गहलोत

गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि यह जो माहौल इन्होंने बना रखा है. यह सही नहीं है. इनको चाहिए कि विपक्ष के साथ आए. बात करें हमारे कई नेताओं का निलंबन किया गया है. उसमें अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी है. उनका निलंबन रद्द करें और बातचीत शुरू करके सदन का आगे बिजनेस शुरू जिससे कि सदन में अच्छी बहस हो चुकी है.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दलित को घोड़ी से उतरने के सवाल पर कहा कि लगातार दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है. दलितों को घोड़ी से उतारने की घटनाएं अचानक क्यों बढ़ गई हैं? पूरी तरह सरकार का इकबाल खत्म हो गया है. पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. कानून का राज स्थापित रहना चाहिए. 

सरकार से इकबाल खत्म हुआ- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा पहली बार देख रहा हूं कि जोधपुर सहित पूरे राजस्थान में छोटी बच्चियों के साथ रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसका मतलब जनता के अंदर भी डर खत्म हो गया है. जनता के अंदर भी सरकार का इकबाल खत्म हो गया है ऐसा नहीं होना चाहिए. सरकार का इकबाल बुलंद रहना चाहिए. पुलिस का इकबाल बुलंद रहना चाहिए यही हमारी इच्छा है. इसी के चलते प्रदेश में शांति का माहौल बना रहेगा.

य़े भी पढ़ें- 'जरूरत पड़ी तो सदन में लगाएंगे ICU बेड', दादी वाले बयान पर राजस्थान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget