एक्सप्लोरर

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिटायर पीटी टीचर के छू लिए पैर, कहा- ये कार्यक्रम मेरे लिए यादगार...

Madan Dilawar News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिटायर पीटी टीचर हनुमान सिंह देवड़ा के चरण स्पर्श कर उनका अभिवादन किया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वे एक बार फिर सुर्खियों में छा गए. दरअसल, उन्होंने रिटायर रहे पीटी टीचर  के पैर छूकर आर्शीवाद लिया. उसके बाद से उनकी खूब चर्चा हो रही है.

दरअसल, मंगलवार को नागौर के गोगलाव गांव में आयोजित शारीरिक शिक्षक हनुमान सिंह देवड़ा के सेवानिवृति समारोह में पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरु सम्मान की उत्कृष्ट भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए देवड़ा का मंच पर चरण स्पर्श कर अभिवादन किया. इस दौरान मंत्री की शालीनता पर हजारों लोगों से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. 

क्या था कार्यक्रम ? 

मंत्री दिलावर ने रिटायरमेंट के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु-शिष्य की अनुपम भारतीय परंपरा का उदाहरण इस सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में देखने को मिला है. जहां शिष्यों ने अपने गुरु के रिटायरमेंट पर इतना भव्य आयोजन कर गुरु जी का अभिनंदन किया. ये कार्यक्रम मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा. इस आदर्श परंपरा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है.

गौरतलब है कि नागौर के इस गोगलाव गावों के राजकीय विद्यालय के एक शिक्षक हनुमान सिंह देवड़ा की रिटायरमेंट पर उनके द्वारा पढ़ाए गए 80 छात्रों ने उन्हे भावभीनी विदाई देते हुए सात दिन का भव्य आयोजन किया.

कार किए गिफ्ट

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया. इस अवसर पर छात्रों की तरफ से हनुमान सिंह को एक शानदार कार भेंट की गई. जिसकी चाबी शिक्षा मंत्री ने हनुमान को खुद दी है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: दिल्ली कोचिंग हादसे पर CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget