एक्सप्लोरर

Lok Sabha Chunav: राजस्थान में लोकसभा चुनाव में किसे मिलना चाहिए टिकट? सचिन पायलट ने दिया ये जवाब

Lok Sabha Election 2024: पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार देर शाम उदयपुर पहुंचे, जहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा की.

Lok Sabha Election 2024 Rajasthan: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान दिया. शुक्रवार देर शाम उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की. पायलट ने बताया कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव में टिकट किसे मिलना चाहिए किसे नहीं. इसके अलावा पायलट ने भजनलाल सरकार, राहुल गांधी की न्याय यात्रा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, विधानसभा में कांग्रेस की हार सहित कई मुद्दों पर बात की.

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर यह कहा

सचिन पायलट ने कहा, "समाज में जिनकी बात नहीं सुनी जा रही, शोषित वर्ग और जो खुदको दबा हुआ महसूस कर रहे हैं उनके लिए लिए राहुल गांधी की न्याय यात्रा है. इस न्याय यात्रा के जरिए उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है. यह कांग्रेस पार्टी की जरूरत नहीं देश की जरूरत है. जो पिछले 10 साल में वातावरण बना है, एजेंसियों को खोखला करने का काम किया है. आंकड़े देख लीजिए, जो एजेंसियों से छापे पड़े हैं, उनमें 96 प्रतिशत विपक्ष पर की है. यह सब बातें नौजवान देख रहा है."
 
विधानसभा में हार पर क्या बोले
सचिन पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने बड़ी कोशिश की कि 30 साल की परंपरा टूटे, जो पांच पांच साल के चली आ रही है लेकिन नहीं हो पाया. इसका खेद हैं लेकिन हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ. वहीं चुनाव के बाद उप चुनाव हुआ. इसमें सारी मान मर्यादा को तोड़कर, चलते चुनाव में आचार संहिता लगाते हुए जहां एक मास्टर का ट्रांसफर नहीं कर सकते उसमें भाजपा के उम्मीदवार को मंत्री की शपथ दिला दी. लेकिन जनता ने हमे जिताया. तो तीन हफ्ते में जनता आयना दिखा रही है. कोई भी ना समझे की जनता हमेशा हमारे साथ रहेगी.
 
लोकसभा की तैयारी पर क्या बोले पायलट?
 
सचिन पायल ने कहा, "लोकसभा चुनाव की हमारी तैयारी चल रही है. दो तीन मीटिंग हुई है, सलेक्शन कमेटी की, कोर्डिनेशन कमेटी की, सभी नेताओं से चर्चा हुई है. अलग अलग लोकसभा क्षेत्र से फीडबैक ले रहे हैं. एआईसीसी ने भी कहा है कि समय से पहले हम हमारे लोकसभा के उम्मीदवारों के नाम डिसाइड करें ताकि चुनाव प्रचार का समय मिले. यह चुनाव डू और डाई का चुनाव है. इंडिया एलाइंस पूरी मजबूत है. कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो बीजेपी को टक्कर दे सकती है लेकिन राज्यों की पार्टियों के साथ हम लोकसभा की लड़ाई लड़ेंगे." 
 
'लोकसभा में ऐसे हो टिकट वितरण'
 
वहीं लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, "लोकसभा में टिकट का वितरण दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की टॉप कमेटी करती है, लेकिन मैं कह रहा हूं कि मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि नए लोगों को मौका देना चाहिए. जब तक नए लोगों को मौका नहीं देंगे ऊर्जा का संचार नहीं होगा. रिकॉर्ड देखिए, जब जब नौजवान पर दांव खेला है वहां सफलता मिली है. विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने किया है."
 
राम मंदिर पर क्या कहा?
पायलट ने राम मंदिर को लेकर कहा, "मुझे तो नहीं चाहिए आमंत्रण, मेरा मन करेगा तब जाऊंगा. इसे राजनीति के नजरिए से देखन गलत है. आप किसकी पूजा करते हैं, कब व्रत रखते है, कब मंदिर जाते हैं, कब दर्शन करते हैं, यह आदमी और उसके परिवार की श्रद्धा का भाव है. रामलला तो कण कण में बसे हैं. राम के बिना तो श्रष्टि भी अधूरी है."
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget