एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर जुबानी हमला, राहुल गांधी की यात्रा और इंडिया एलायंस पर की ये बात

Rajasthan: सचिन पायलट ने कहा कि मुझे नहीं लगता सरकार अपने वादे पूरे कर पाएगी. अब इंडिया गठबंधन बना है. गठबंधन में लगातार सीट शेयरिंग पर चर्चा हो रही है. ये गठबधंन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगा.

Sachin Pilot Attack On CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट (Sachin Pilot) शुक्रवार देर शाम उदयपुर पहुंचे. उदयपुर (Udaipur) के महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. वह शनिवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे. वहीं शुक्रवार शाम को एयरपोर्ट पर पहुंचने के उन्होंने बाद मीडिया से बातचीत की. बातचीत में उन्होंने भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sharma) पर सिलसिले वार तरीके से जुबानी हमले किए. 

पायलट ने कहा "सरकार को गवर्नर के संबोधन का इस्तेमाल करना चाहिए था. इसके जरिए वो अपनी सरकार की पांच साल की रूप रेखा बताते. वो बताते की आने वाले समय में सरकार की क्या प्राथमिकता रहेगी और जो वादे उन्होंने किए हैं वह उन्हें कैसे पूरे करेंगे, लेकिन मुझे बड़ा खेद है कि सरकार ने इस अवसर का प्रयोग सिर्फ कांग्रेस को कोसने के लिए किया. उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं लगता है कि बीजेपी अभी भी चुनावी मोड में ही है. जनता ने विश्वास करके एक बहुमत की सरकार बनाई थी, लेकिन गवर्नर साहब बाध्य हैं कि केबिनेट जैसा लिखकर देगी वैसा भाषण होगा."

सचिन पायलट ने कहा -'इंडिया गठबंधन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगा'
सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को एक महीना हुआ है. आकलन करना बहुत जल्दबाजी होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो करोड़ नौकरियां की कहा था, 10 साल में 20 करोड़ रोजगार होने थे. उल्टा बिना नोटिस के पांच हजार बच्चों की नौकरी छीनी. वो सिर्फ इसलिए की योजना का नाम राजीव गांधी से था. मुझे नहीं लगता सरकार अपने वादे पूरे कर पाएगी. अब इंडिया गठबंधन बना है. ये मजबूत गठबंधन है. गठबंधन में लगातार सीट शेयरिंग पर चर्चा हो रही है. ये गठबधंन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगा. सचिन पायलट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा "राहुल गांधी पूर्व से पश्चिम तक यात्रा निकाल रहे हैं. मणिपुर वो राज्य है जहां हिंसा हुई और शोषण हुआ. वहां डबल इंजन सरकार है, लेकिन कोई नहीं गया, लेकिन राहुल गांधी गए. उन्होंने यात्रा निकाली. अब जनता समझ गई है कि कौन लोग हितेषी है और कौन जज्बाती मुद्दों से वोट बटोरने का काम कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन दिन का दौरा करके आया हूं. वहां कांग्रेस का वोट प्रतिशत उतना ही है. सचिन पायलट ने कहा कि यह उम्मीद थी वहां हमारी सरकार बन जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में अच्छा परफॉर्मेंस रहेगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: उदयपुर के दिहाड़ी मजदूर के बेटे का जूडो में गोल्डन पंच, जानें- पीटी टीचर ने कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचाया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच? कप्तान सूर्या ने दिया बड़ा हिंट
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच?
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: संसद को हंगामे की भेंट कौन चढ़ा रहा है ? | ABP News
BJP Vs Congress: राहुल-बिट्टू का विवाद, BJP ने प्रदर्शन किया | Parliament Session | ABP News
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान: US डील पर आर-पार की लड़ाई | BJP Vs Congress | Seedha Sawal
Bollywood News: राजकुमार राव–सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘टोस्टर’ का पोस्टर आउट, नेटफ्लिक्स पर आएगी कॉमेडी ड्रामा (04.02.2026)
Man Atisundar: राध्या ने प्रथम को होली से पहले ही किया पानी-पानी, दोनों के बीच बड़ी नज़दीकियाँ (04.02.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच? कप्तान सूर्या ने दिया बड़ा हिंट
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच?
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया
'ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया
21 तोला सोना और 71 लाख कैश... दूल्हे को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
21 तोला सोना और 71 लाख कैश... दूल्हे को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
रनिंग करते वक्त जल्दी थक जाते हैं तो एक्सपर्ट से जानिए स्टैमिना बढ़ाने के 5 असरदार तरीके
रनिंग करते वक्त जल्दी थक जाते हैं तो एक्सपर्ट से जानिए स्टैमिना बढ़ाने के 5 असरदार तरीके
Video: भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल
भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल
Embed widget