एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: बीजेपी-कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर 'पेंच', चुनाव एलान के बाद दूसरी लिस्ट का इंतजार

Rajasthan Lok Sabha Chunav: इस बार बीजेपी या कांग्रेस किसी भी बाहरी को टिकट नहीं देना चाह रहे हैं. बीजेपी महिला और जातिगत समीकरण को साधने में लगी है. वहीं कांग्रेस पुराने नेताओं पर नजर बनाये हुए है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद भी अभी राजनीतिक दलों ने सभी सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं. बीजेपी और कांग्रेस की दूसरी लिस्ट अभी नहीं आई है. ऐसे में इसे लेकर दलों में मंथन और चिंतन चल रहा है.

सूत्रों का कहना है कि बची हुई सीटों पर नाम तय करने में बड़ी रार सामने आ रही है. कई नाम ऐसे हैं, जिन्हें हाईकमान टिकट देना चाहता है, लेकिन राज्य के नेता उन नामों पर सहमत नहीं हैं. ऐसे कई नाम यहां चर्चा में है, लेकिन दिल्ली में उनपर सहमति नहीं बन पा रही है.

एक बात तय है कि बीजेपी या कांग्रेस किसी भी 'प्रवासी राजस्थानी' को टिकट नहीं देना चाह रहे हैं. जबकि कुछ नाम प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के भी चल रहे हैं. बीजेपी अब महिला और जातिगत समीकरण को साधने में लगी है. कांग्रेस भी अपने कुछ पुराने दिग्गज नेताओं पर नजर बनाये हुए है. कहीं ऐसा न हो कि उन्हें टिकट दिया जाय और वो बीजेपी ज्वाइन कर लें? इसलिए अभी थोड़ी देरी हो सकती है, मगर होली तक नाम फाइनल हो जाने की बात कही जा रही है. 

बीजेपी में यहां फंसा पेंच 
जयपुर की दोनों सीटों पर बीजेपी चेहरा बदलने के मूड में है. राजसमंद, झुंझुनूं, दौसा, टोंक, धौलपुर-करौली, अजमेर, गंगानगर, भीलवाड़ा सीट पर बीजेपी नाम फाइनल नहीं कर पा रही है. इसमें से तीन सीटों पर महिलाओं के नाम तय किए जा रहे हैं, मगर कुछ नामों पर पेंच फंसा हुआ है. सूत्र बता रहे हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री, सह-प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष एक से दो दिन में दिल्ली की बैठक में शामिल होंगे. यहां पर नाम फाइनल होंगे. 

कांग्रेस में भी जोड़-तोड़ जारी 
राजस्थान में कांग्रेस की भी दूसरी लिस्ट नहीं आई है. कांग्रेस यहां अभी जोड़-तोड़ में लगी हुई है. कई नाम तो ऐसे हैं जो छोटे दलों से आये हैं, लेकिन उन्हें भी टिकट दिए जाने की तैयारी है. इतना ही नहीं कांग्रेस कुछ सीटों पर गठबंधन के मूड में है. इसीलिए यहां भी देरी हो रही है. कई कुछ बड़े नामों के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा है. 

दो चरणों में होगा चुनाव 
राजस्थान में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 12 सीटों श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, नागौर, दौसा, भरतपुर, अलवर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, करौली-धौलपुर में मतदान है. वहीं दूसरे चरण में 13 सीटों जोधपुर, बाड़मेर, जालोर-सिरोही, अजमेर, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़-बारां, टोंक-सवाईमाधोपुर में मतदान होगा. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले RLP को बड़ा झटका, उम्मेदाराम बेनीवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget