एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 130 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जानें- कब होगी वोटिंग?

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में दूसरे चरण के लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जाएगी. इसके साथ ही उम्मीदवार 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे.

Rajasthan Lok Sabha Elections2024: राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल पहले चरण में चुनाव होंगे. इन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए 130 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जबकि नामांकन जमा करने के आखिरी दिन बुधवार (27 मार्च) को 91 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में पहले चरण के मतदान के लिए 20 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी.

पहले चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जबकि 30 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं. वहीं 19 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी. बता दें जयपुर ग्रामीण सीट से सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, उसके बाद जयपुर, चूरू और सीकर से 16-16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.

करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से केवल चार उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किया है. बता दें पहले चरण के लिए अधिकतर प्रत्याशियों ने एक-एक नामांकन दाखिल किया है. जबकि चूरू से देवेंद्र झाझड़िया सहित कुछ प्रत्याशियों ने एक से अधिक नामांकन दाखिल किए झाझड़िया ने कुल पांच नामांकन जमा कराए हैं. वहीं ज्यादातर प्रत्याशियों ने 27 मार्च को ही अपना नामांकन दाखिल किया है.

दूसरे चरण के लिए कब होगा नामांकन?
इस बीच दूसरे चरण के लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जाएगी. इसके साथ नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. सभी रिटर्निंग अधिकारी सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे और उम्मीदवार 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा. दूसरे चरण में टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट का बड़ा दावा- 'सबसे ज्यादा अंतर से कांग्रेस कहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget