एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में टिकट देने से पहले BJP बना रही है ये प्लान, इन बड़े नेताओं ने संभाली कमान

Rajasthan Lok Sabha 2024: बीजेपी राजस्थान में लोकसभा की सभी 25 सीटें जीतने के लिए एक खास प्लान तैयार कर रही है. पार्टी ने इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए क्लस्टर बनाए हैं.

Rajasthan loksabha 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ी रणनीति बनाई है. सभी 25 सीटों पर जीतने के लिए बीजेपी ने कलस्टर बनाए हैं. इन सभी कलस्टरों में बीजेपी ने आठ बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी है. ये वो नेता हैं जो लोकसभा चुनाव भी लड़ने की लिस्ट में शामिल हैं. इन्हें मार्च तक अपनी-अपनी लोकसभा सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट देनी है. इनकी रिपोर्ट के बाद उन सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी. राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले 200 सीटों पर आठ राज्यों के 200 विधायकों को ग्राउंड रिपोर्ट के लिए उतारा गया था. उनकी रिपोर्ट के बाद पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई थी. 

मार्च तक चलेगी मैराथन मेहनत

25 सीटों के लिए जिन नेताओं को कलस्टर की जिम्मेदारी दी गई है वो मार्च तक इस काम में रहेंगे. इनमें डॉ सतीश पूनियां के पास गंगानगर, चूरू और बीकानेर लोकसभा सीट की जिम्मेदारी है, जबकि राजेंद्र राठौड़ के पास भरतपुर, करौली, टोंक सवाईमाधोपुर की कमान है. इनके अलावा राजेंद्र गहलोत के पास जयपुर ग्रामीण, जयपुर और दौसा की जिम्मेदारी है. वहीं नारायण पंचारिया के पास कोटा, बूंदी, झालावाड़, जबकि अरुण चतुर्वेदी के पास अलवर, सीकर, झुंझुनूं और प्रभुलाल सैनी को चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर की जिम्मेदारी दी गई है. 

चलेगा अभियान फिर मिलेगा टिकट

वहीं कलस्टर अभियान के तहत ये सभी दिग्गज नेता दो महीने में अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे. रिपोर्ट तैयार करने के बाद उसे आलाकमान को सौंपा जाएगा. इसी रिपोर्ट के आधार पर टिकट तय करने की कवायद शुरू होगी. किस सांसद के खिलाफ नाराजगी है या किसके टिकट काटने होंगे, रिपोर्ट में ऐसी सभी जानकारी होगी. 

शुरू हो गया अभियान 

बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज का कहना है कि पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है. लोकसभा चुनाव की सभी सीटों को जीतने के लिए मजबूत तैयारी शुरू हो गई है. विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद पार्टी लोकसभा में कोई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. ऐसे में चुनाव जीतने के लिए सभी काम किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: वागड़ की 9 सीटों पर हुई थी BJP की करारी हार, अब लोकसभा के लिए पार्टी ने बनाया ये खास प्लान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget